BREAKING:
'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान      

ना सोना ना चांदी, दहेज में बहू से मांगी किडनी! बिहार की दुल्हन पहुंची थाने तो मच गया बवाल

बिहार के मुजफ्फरपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक नवविवाहिता ने अपने पति और ससुरालवालों पर दहेज के लिए उत्पीड़न का आरोप लगाया है. लड़की का कहना है कि ससुराल वालों ने दहेज में बाइक न मिलने पर उसकी किडनी मांगी.

बिहार के मुजफ्फरपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने हर किसी को हैरान, दहशत में डाल दिया है. अक्सर शादी तय होने के बाद लोग सोना, चांदी और गाड़ी की डिमांड करते हैं, जो कि दहेज लेना है और कानूनन गलत भी है. लेकिन बिहार में लड़के वाले कुछ ऐसी चीज मांग बैठे कि लड़की वालों के पैरो तले जमीन खिसक गई. 

यहां एक नवविवाहिता ने अपने ससुराल वालों पर ऐसा सनसनीखेज आरोप लगाया है जिसे सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी. लड़की का कहना है कि जब वह अपने ससुराल वालों की दहेज में बाइक देने की मांग पूरी नहीं कर पाई तो उन्होंने उससे उसके शरीर का 'किडनी' मांग ली! जी हां, दहेज न मिलने पर लड़की की किडनी मांगने का ये अनसुना और डरावना मामला पूरे इलाके में सनसनी फैला चुका है.

पहले मांगी बाइक, फिर बोले- 'किडनी दे दो!'

महिला थाना में दर्ज एफआईआर के अनुसार, शादी के कुछ ही महीनों बाद पति और उसके परिवार ने दहेज के लिए तंग करना शुरू कर दिया. बार-बार बाइक की मांग की जाती रही. जब लड़की के मायके वालों ने साफ कहा कि वे बाइक देने में असमर्थ हैं, तो ससुराल वालों ने जो कहा वो सुनकर हर कोई दंग रह गया— 'तो कम से कम अपनी किडनी ही दे दो!.'

पूरे बिहार में हड़कंप, सोशल मीडिया पर गुस्सा भड़का

इस घिनौनी मांग की खबर जैसे ही फैली, सोशल मीडिया पर तूफान मच गया. लोगों ने इस पर सख्त कानून बनाने और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है.

पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच शुरू

महिला थाना प्रभारी ने बताया कि लड़की के बयान के आधार पर धारा 498A (पति या रिश्तेदार द्वारा क्रूरता) समेत कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस आरोपों की गंभीरता से जांच कर रही है.

दहेज की इस घिनौनी शक्ल ने उड़ा दी सबकी नींद

कानूनों के बावजूद देश में दहेज प्रथा का ये हैवानियत भरा चेहरा एक बार फिर सामने आया है. दहेज के लिए न केवल पैसे और सामान मांगे जा रहे हैं, बल्कि अब शरीर के अंगों तक पर गिद्ध नजर है.

ये भी देखिए: प्रेम, जिद और आत्मसम्मान! पत्नी को पानी के लिए तरसाया, बापूराव ने 40 दिनों में खोद डाला अपना कुआं

Tags: