BREAKING:
दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान       सरकार गई, अब TMC पार्टी बचाने में लगी Mamata Banerjee! 'दिल्ली चलो आंदोलन' कितना होगा सफल?       9,49,50,50,00,00,000 रुपये के मालिक हैं Elon Musk, जानिए इतने पैसे में क्या-क्या खरीद सकते हैं       शरीर में आयरन की है कमी? आज से खाएं ये 6 सुपरफूड्स, जो बना देंगे आपको Iron Man       'क्वाइट क्रैकिंग' क्या है, आजकल इतने सारे माता-पिता क्यों परेशान और दबाव में महसूस कर रहे हैं?       'हम सिर्फ पड़ोसी नहीं, एक ही नदियों के बच्चे हैं', भारत दौरे पर नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खानाल ने क्यों कही ये बात?       13 साल की उम्र में भी IPL नीलमी से क्यों खुश नहीं हैं Vaibhav Sooryavanshi? कर दिया बड़ा खुलासा      

लगी थी प्यास, दुल्हा गया पानी लाने, प्रेमी संग हो गई फरार! बिहार की नई नवेली दुल्हन की फिल्मी 'लव स्टोरी'

Bihar: बिहार के जमुई में एक नई-नवेली दुल्हन शादी के पांच दिन बाद फिल्मी अंदाज़ में अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. झाझा बाजार में दूल्हे के पानी लाने के बहाने कार से उतरे ही दुल्हन प्रेमी संग भाग निकली. दुल्हन के पिता ने राजू कुमार सहित 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है, और पुलिस जांच में जुटी है.

Bihar: कहते हैं प्यार अंधा होता है, लेकिन बिहार के जमुई में जो हुआ, उसने तो सबको हैरान ही कर दिया! ये कोई फिल्म नहीं है, बल्कि हकीकत की वो कहानी है, जिसमें दुल्हन ने शादी के कुछ दिन बाद ही अपने ससुराल जाने से पहले ऐसा कदम उठाया कि पूरा इलाका चौंक उठा.

यह कहानी है झाझा प्रखंड के मछली पट्टी चौक की. यहां बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र से एक बारात आई थी. शादी बड़े धूमधाम से हुई. बाजे-गाजे के साथ बारात निकली, हल्दी-मेहंदी और फेरों में रिश्तेदारों ने खुशियां मनाईं. दूल्हा और दुल्हन सात फेरे लेकर एक-दूजे के हो गए. सब कुछ बिल्कुल सपने जैसा लग रहा था.

लेकिन फिर आया वो मोड़...

शादी को महज पांच दिन ही हुए थे. दूल्हा अपनी दुल्हन को विदा कराकर कार से ससुराल ले जा रहा था. रास्ते में जब वो झाझा बाजार पहुंचा तो कार में बैठी दुल्हन ने बड़ी मासूमियत से कहा – 'मुझे बहुत प्यास लगी है, ज़रा पानी ला दीजिए...'

प्यार में डूबे दूल्हे ने बिना देर किए पानी लेने के लिए कार रोकी और बाहर निकल गया. लेकिन जब वो बोतल लेकर लौटा... तो कार खाली थी! न दुल्हन थी, न कोई निशान...

प्यार, प्लानिंग और प्रेमी की एंट्री

जैसे ही दूल्हा होश में आया, उसे समझ आया कि ये कोई आम बात नहीं थी. जल्दी ही पता चला कि दुल्हन पहले से ही एक युवक – राजू कुमार – से प्रेम करती थी और ये शादी महज रस्म अदायगी थी, असली इरादा तो राजू संग भागने का था.

बताया जा रहा है कि दुल्हन ने पूरी प्लानिंग के साथ ये भागने की स्क्रिप्ट तैयार की थी. उसे पता था कि बाजार में कार रुकेगी, दूल्हा पानी लेने उतरेगा, और वो राजू के साथ चुपचाप निकल जाएगी.

अब केस और कानूनी झंझट

दुल्हन के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है. उन्होंने सिर्फ राजू कुमार ही नहीं, बल्कि दो अन्य युवकों और दो महिलाओं को भी नामजद किया है, जो इस प्रेमी युगल की साजिश में शामिल बताए जा रहे हैं.

पुलिस अब मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. इलाके में यह घटना अब चर्चा और चटखारे का विषय बन चुकी है. लोग कह रहे हैं – 'इतना फिल्मी सीन तो सलमान खान की फिल्मों में भी नहीं देखा!'

ये भी देखिए: ये उनके अब्बा का लाहौर और पाकिस्तान नहीं... दहिसर पहुंच आखिर क्यों भड़के मंत्री नितेश राणे?

Tags: