BREAKING:
'तो पाकिस्तान से मिला लेंगे हाथ', अमेरिका के खिलाफ इस दिग्गज BJP नेता के बयान से हड़कंप, जानें क्या है पूरा मामला       Sex Life Problems: अगर पार्टनर लंबे समय से सेक्स नहीं करना चाहता तो क्या करें? दबाव नहीं ये है असली तरीका       पश्चिम बंगाल में 252 मदरसों पर ताला, 100 को शो-कॉज नोटिस, सर्वे में आया दिमाग हिलाने वाला खुलासा       दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे से CCTV फुटेज आया सामने, भरभराकर गिरा बहुमंजिला भवन, 6 की मौत       'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत      

Tesla के दीवानों के लिए खुशखबरी! जुलाई में खुलेगा पहला शोरूम, जानिए शुरुआती कीमत

Tesla India Launch 2025: अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला (Tesla) जुलाई 2025 में भारत में अपना पहला शोरूम मुंबई में खोलने जा रही है. इसके बाद दिल्ली में भी शोरूम खोला जाएगा. कंपनी भारत में अपनी पहली गाड़ी के तौर पर Model Y को लॉन्च करने वाली है, जो चीन से इम्पोर्ट होगी.

Tesla India Launch 2025: टेस्ला (Tesla), जो कि दुनिया की सबसे चर्चित इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी है, अब भारत में आधिकारिक तौर पर दस्तक देने जा रही है. खबर है कि जुलाई 2025 में मुंबई में टेस्ला का पहला शोरूम खुलने जा रहा है. इसके साथ ही भारत में टेस्ला कारों के सपनों को हकीकत का रूप मिलने वाला है.

भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा कार बाजार है और इस वजह से टेस्ला के लिए यहां की शुरुआत बेहद अहम मानी जा रही है. यूरोप और चीन जैसे बाजारों में बिक्री में गिरावट के बीच टेस्ला को भारत से बड़ी उम्मीदें हैं.

कौन सी Tesla कार सबसे पहले भारत में आएगी?

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, टेस्ला भारत में Model Y को लॉन्च करने जा रही है. खास बात ये है कि ये कार रियर-व्हील ड्राइव वेरिएंट में आएगी। इस Model Y को भारत में कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा भी गया है.

यह गाड़ी चीन के टेस्ला प्लांट से इम्पोर्ट होगी. माना जा रहा है कि इसके लॉन्च के साथ ही भारत में प्रीमियम EV सेगमेंट में हलचल तेज हो जाएगी.

मुंबई से होगी शुरुआत, दिल्ली भी लाइन में

रिपोर्ट के अनुसार, टेस्ला मुंबई में पहला शोरूम खोलेगी और जल्द ही दिल्ली में भी दूसरा शोरूम खोले जाने की योजना है.

टेस्ला के डीलरशिप्स के जरिए सुपरचार्जर कम्पोनेंट्स, कार एक्सेसरीज़, स्पेयर पार्ट्स और मर्चेंडाइज़ चीन, अमेरिका और नीदरलैंड से इम्पोर्ट किए जा रहे हैं ताकि भारत में ग्राहकों को बेहतर सर्विस मिल सके.

लंबे इंतजार के बाद हुई भारत में एंट्री

भारत में टेस्ला की एंट्री इतनी आसान नहीं रही. लंबे समय तक सरकार के साथ इम्पोर्ट ड्यूटी और लोकल मैन्युफैक्चरिंग को लेकर बातचीत चली. इस गतिरोध का अंत हुआ जब इस साल फरवरी में एलन मस्क की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अमेरिका में मुलाकात हुई. इस मीटिंग के बाद से भारत में टेस्ला के रास्ते खुल गए.

कितनी होगी भारत में Tesla Model Y की कीमत?

रिपोर्ट के मुताबिक, Tesla Model Y की कीमत अमेरिका में करीब $56,000 (लगभग ₹48.5 लाख) है (टैक्स के बिना). हालांकि भारत में इम्पोर्ट ड्यूटी और अन्य टैक्स के बाद इसकी कीमत और भी ज्यादा हो सकती है.

यदि गाड़ी महंगी रही तो इससे इसकी बिक्री पर असर पड़ सकता है क्योंकि भारत में EV मार्केट अभी कीमत को लेकर बेहद सेंसिटिव है.

ये भी देखिए: नए अवतार के लिए तैयार Mahindra Scorpio N 2025, पैनोरमिक सनरूफ और हाईटेक ADAS से होगी लैस