BREAKING:
दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान       सरकार गई, अब TMC पार्टी बचाने में लगी Mamata Banerjee! 'दिल्ली चलो आंदोलन' कितना होगा सफल?       9,49,50,50,00,00,000 रुपये के मालिक हैं Elon Musk, जानिए इतने पैसे में क्या-क्या खरीद सकते हैं       शरीर में आयरन की है कमी? आज से खाएं ये 6 सुपरफूड्स, जो बना देंगे आपको Iron Man       'क्वाइट क्रैकिंग' क्या है, आजकल इतने सारे माता-पिता क्यों परेशान और दबाव में महसूस कर रहे हैं?       'हम सिर्फ पड़ोसी नहीं, एक ही नदियों के बच्चे हैं', भारत दौरे पर नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खानाल ने क्यों कही ये बात?       13 साल की उम्र में भी IPL नीलमी से क्यों खुश नहीं हैं Vaibhav Sooryavanshi? कर दिया बड़ा खुलासा      

असम के हाईवे पर फाइटर जेट की होगी इमरजेंसी लैंडिंग, CM हिमंता का एलान- 4.2km का आपातकालीन रनवे

Assam Emergency Highway: असम के डिब्रूगढ़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर 4.2 किमी लंबा आपातकालीन रनवे बनेगा. सुखोई, राफेल और नागरिक विमानों की लैंडिंग के लिए इस्तेमाल होगा.

Assam Emergency Highway: असम में देश का पहला ऐसा नेशनल हाईवे तैयार हो रहा है, जिस पर आपात स्थिति में भारतीय वायुसेना के फाइटर जेट्स (जैसे सुखोई-30 और राफेल) और नागरिक विमानों की लैंडिंग हो सकेगी. मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने रविवार को प्रेस को जानकारी दी कि ये पूर्वोत्तर भारत में पहली बार इस तरह की सुविधा विकसित की जा रही है.

कहां बन रहा है यह हाईवे रनवे?

मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार ने मोरान से लेकर नुमालीगढ़ के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग के 4.2 किलोमीटर लंबे हिस्से को आपातकालीन रनवे के रूप में विकसित करने की मंजूरी दे दी है. यह हिस्सा डिब्रूगढ़ जिले से होकर गुजरता है और इसे भारतीय वायुसेना की देखरेख में तैयार किया जा रहा है.

अक्टूबर तक होगी तैयारी पूरी

हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, 'हमारा लक्ष्य है कि अक्टूबर 2025 तक यह कार्य पूरा कर लिया जाए. मैं खुद एयरफोर्स के अधिकारियों से लगातार संपर्क में हूं ताकि तय समय में यह रणनीतिक निर्माण पूरा हो सके.' काम पूरा होने के बाद वहां एक एयर शो का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें आम नागरिक हिस्सा ले सकेंगे. 

नागरिक विमानों की भी होगी लैंडिंग की सुविधा

हिमंता बिस्वा सरमा ने यह भी कहा कि आपात स्थिति में यदि डिब्रूगढ़ एयरपोर्ट पर कोई विमान नहीं उतर पाता, तो इस हाईवे पर नागरिक विमान की भी लैंडिंग कराई जा सकेगी.

असम के दो और स्थानों पर भी बनेगा इमरजेंसी एयर स्ट्रिप

मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि केंद्र सरकार ने असम के दो और स्थानों पर इमरजेंसी लैंडिंग के लिए हाईवे तैयार करने की अनुमति दी है —

  • निचला असम
  • नगांव और लुमडिंग के बीच

इन दोनों जगहों पर काम जल्द शुरू होने वाला है.

असम की सड़कें अब बनेंगी रणनीतिक रूप से और मजबूत

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सब कुछ असम की सड़क और सामरिक ढांचे के विकास में नया अध्याय जोड़ रहा है. उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले वर्षों में असम की सड़कें रणनीतिक सुरक्षा, नागरिक उड्डयन और विकास – तीनों दृष्टिकोण से देश में मिसाल बनेंगी.

ये भी देखिए: हनीमून से लौटकर मुझसे... महुआ मोइत्रा पर कल्याण बनर्जी का निजी हमला, कोलकाता गैंगरेप मामले में TMC भूली मर्यादा!