BREAKING:
'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान      

एयर इंडिया प्लेन क्रैश में कुल 275 लोगों की हुई थी मौत, विमान में 241 और जमीन पर 34, स्वास्थ्य विभाग का बड़ा खुलासा

Air India Crash Plan Crash: गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून को हुए भीषण एयर इंडिया ड्रीमलाइनर विमान हादसे में अब तक कुल 275 लोगों की मौत की आधिकारिक पुष्टि हुई है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने आज यह आंकड़ा जारी करते हुए बताया कि मृतकों में से 241 लोग विमान में सवार थे, जबकि 34 लोग ज़मीन पर मौजूद थे, जिनकी हादसे की चपेट में आकर जान चली गई.

Air India Crash Plan Crash: गुजरात स्वास्थ्य विभाग ने 12 जून को गुजरात के अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है. विभाग के मुताबिक, इस दर्दनाक दुर्घटना में अब तक कुल 275 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. इनमें से 241 लोग विमान में सवार थे, जबकि 34 लोग ज़मीन पर मौजूद थे जिन्हें हादसे का सीधा असर झेलना पड़ा.

इस बयान से अब यह स्पष्ट हो गया है कि यह हादसा भारत के विमानन इतिहास में सबसे भीषण दुर्घटनाओं में से एक बन चुका है. पहले अधिकारियों ने मौतों का आंकड़ा लगभग 250 के आसपास बताया था, लेकिन विस्तृत जांच और फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद स्वास्थ्य विभाग ने यह आधिकारिक संख्या 275 घोषित की है.

हादसे में जान गंवाने वालों की लिस्ट:

  • विमान में सवार यात्री: 241
  • ज़मीन पर मारे गए लोग: 34
  • कुल मृतक: 275

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, कई शवों की पहचान डीएनए जांच से की गई, जिनमें से कुछ पूरी तरह जले हुए थे. मृतकों में बड़ी संख्या में अंतरराष्ट्रीय यात्री भी शामिल हैं, जिनमें अमेरिका, कनाडा, यूके और खाड़ी देशों के नागरिक थे. गुजरात स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हादसे में मारे गए लोगों में से 13 शवों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. डीएनए प्रोफाइलिंग के जरिए उनकी शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है.

टेकऑफ के दौरान तकनीकी खराबी

यह दुर्घटना 12 जून को उस समय हुई जब एयर इंडिया की लंदन जाने वाली ड्रीमलाइनर फ्लाइट टेकऑफ के दौरान तकनीकी खराबी के कारण अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी. इस हादसे ने न केवल विमान में सवार यात्रियों बल्कि ज़मीन पर मौजूद लोगों की भी जान ले ली. 

ये भी देखिए: ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में बढ़ी कर्ज की मांग, मेट्रो शहरों में दिखी गिरावट, देखिए पूरा आंकड़ा