BREAKING:
दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान       सरकार गई, अब TMC पार्टी बचाने में लगी Mamata Banerjee! 'दिल्ली चलो आंदोलन' कितना होगा सफल?       9,49,50,50,00,00,000 रुपये के मालिक हैं Elon Musk, जानिए इतने पैसे में क्या-क्या खरीद सकते हैं       शरीर में आयरन की है कमी? आज से खाएं ये 6 सुपरफूड्स, जो बना देंगे आपको Iron Man       'क्वाइट क्रैकिंग' क्या है, आजकल इतने सारे माता-पिता क्यों परेशान और दबाव में महसूस कर रहे हैं?       'हम सिर्फ पड़ोसी नहीं, एक ही नदियों के बच्चे हैं', भारत दौरे पर नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खानाल ने क्यों कही ये बात?       13 साल की उम्र में भी IPL नीलमी से क्यों खुश नहीं हैं Vaibhav Sooryavanshi? कर दिया बड़ा खुलासा      

मुंबई के ताज होटल और एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, कंट्रोल रूम में आया फोन

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के ताज होटल और एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. ये जानकारी मुंबई पुलिस ने दी है.

मुंबई पुलिस ने सोमवार को जानकारी दी कि कंट्रोल रूम को फोन आया कि 'शहर के ताज होटल और एयरपोर्ट पर बम रखे गए हैं.' उन्होंने कहा कि 'स्थानों पर तलाशी ली गई लेकिन अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला.'

मुंबई पुलिस ने कहा कि कॉल उत्तर प्रदेश से आई थी. समाचार एजेंसी एएनआई ने पुलिस के हवाले से कहा, 'कॉल करने वाले की तलाश जारी है.'

बता दें कि इससे पहले भी बेंगलुरु के कई बड़े और आलीशान होटलों को, राजधानी दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज और श्री वेंकटेश्वर कॉलेज को, गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों को और दिल्ली-NCR के 150 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाला मेल भेजा गया था.

ये भी देखिए: Swati Maliwal Case: जमानत पर हो रही थी सुनवाई, आरोपी विभव के वकील ने स्वाती पर लगाया बड़ा आरोप, सुनकर रो पड़ी स्वाती