BREAKING:
पश्चिम बंगाल में 252 मदरसों पर ताला, 100 को शो-कॉज नोटिस, सर्वे में आया दिमाग हिलाने वाला खुलासा       दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे से CCTV फुटेज आया सामने, भरभराकर गिरा बहुमंजिला भवन, 6 की मौत       'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE      

Swati Maliwal Case: CM kejriwal के आवास पहुंची दिल्ली पुलिस, CCTV और DVR किया जब्त

स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले में दिल्ली पुलिस सबूत जुटाने में लगी है. पुलिस ने सीएम केजरीवाल के आवास से CCTV फुटेज और DVR कलेक्ट कर लिया है.

AAP सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट मामले में दिल्ली पुलिस हरकत में दिख रही है. जांच के दौरान पुलिस दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंची है और पुलिस ने मौके से सीसीटीवी और डीवीआर जब्त कर लिया है और वहां से निकल चुकी है.

 

मामले में कल ही दिल्ली पुलिस ने मुख्य आरोपी बिभव कुमार को गिरफ्तार किया था, जिसे आज कोर्ट ने 5 दिन की दिल्ली पुलिस की कस्टडी में भेज दिया है.

 

एडिशनल डीसीपी अंजिता चेप्याला, सिविल लाइन्स थाने के एसएचओ समेत दिल्ली पुलिस की एक टीम सीएम आवास पहुंची. पुलिस मामले में घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने की कोशिश करने में लगी है.

 

इस बीच सीएम अरविंद केजरीवाल भी बीजेपी मुख्यालय की तरफ मार्च खत्म कर अपने आवास पर पहुंच चुके हैं. 

 

पुलिस ने पूरे इलाके धारा 144 लागू कर दिया था. यही कारण रहा कि मार्च कर रहे आप नेताओं को पुलिस ने बीजेपी मुख्यालय की तरफ नहीं बढ़ने दिया. सभी वहां बैरिकेट के पास ही बैठने के बाद घर वापस लौट गए.

ये भी देखिए: 'मुझे 'एमपी ऑफ द ईयर' का मिलेगा अवॉर्ड' लोकसभा चुनाव के बीच Kangna Ranaut का दावा