BREAKING:
पश्चिम बंगाल में 252 मदरसों पर ताला, 100 को शो-कॉज नोटिस, सर्वे में आया दिमाग हिलाने वाला खुलासा       दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे से CCTV फुटेज आया सामने, भरभराकर गिरा बहुमंजिला भवन, 6 की मौत       'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE      

Maharashtra: हैवानियत की हद पार! नशीली दवा, कॉलेज से लौट रही नर्सिंग स्टूडेंट, ऑटोरिक्शा में बलात्कार

Ratnagiri: रत्नागिरी जिले में 20 वर्षीय नर्सिंग छात्रा के साथ कथित तौर पर बलात्कार की घटना सामने आ रही है. पुलिस वाहन चालक की तलाश कर रही है. इसे लेकर जिले भर में प्रदर्शन जारी है.

Maharashtra, Ratnagiri rape case: क्या हो गया गया है संत महात्मा के इस देश को. हर रोज महिलाएं तार-तार हो रही है. कोलकाता में डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या (Kolkata rape and murder case)  मामले की जांच चल ही रही है कि महाराष्ट्र (Maharashtra) के रत्नागिरी (Ratnagiri) जिले में 20 वर्षीय नर्सिंग छात्रा के साथ कथित तौर पर बलात्कार की घटना सामने आ रही है. पीड़िता घायल अवस्था में पाई गई और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. रत्नागिरी में लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं. 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना के बाद शहर के नर्सिंग समुदाय ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है. नागरिकों और अस्पताल के कर्मचारियों ने रत्नागिरी के कई इलाकों में यातायात को अवरुद्ध कर दिया है. अधिकारियों ने अपराधी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है और प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने का आग्रह किया है. सोशल मीडिया पर ऑटो का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. ऑटो ड्राइवर की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज जांचे जा रहे हैं. 

ड्राइवर ने पिलाई नशीली दवा

न्यूज18 की रिपोर्ट के मुताबिक, नर्सिंग छात्रा कॉलेज से ऑटो-रिक्शा से लौट रही थी, तभी ड्राइवर ने उसे पानी में नशीली दवा मिलाकर पिला दी. वह बेहोश हो गई, जिसके बाद वह व्यक्ति उसे एक सुनसान जगह पर ले गया और कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया. होश में आने के बाद उसने अपने परिवार को फोन किया. 

पुलिस वाहन चालक की तलाश कर रही है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, यह घटना क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा पर चर्चा का विषय बन गई है, कई लोगों ने ऐसे अपराध करने वालों के लिए सख्त सुरक्षात्मक उपाय और कठोर दंड की मांग की है. यह घटना कोलकाता के आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या की घटना पर राष्ट्रीय स्तर पर आक्रोश के बीच हुई है. 

ये भी देखिए: Bihar: वक्फ बोर्ड ने पूरे गांव को अपनी संपत्ति की घोषित, 95% आबादी है हिंदू, 30 दिनों में खाली करने का फरमान

Tags: