BREAKING:
'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान      

Jyotiraditya Scindia की मां माधवी राजे सिंधिया का निधन, दिल्ली AIIMS में बीमारी से हारी जंग

ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का AIIMS में इलाज के दौरान निधन हो गया. उन्होंने 70 साल की उम्र में आंतिम सांस ली.

ग्वालियर राजघराने की राजमाता और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का 70 साल की उम्र में निधन हो गया. माधवी राजे लंबे समय से बीमार चल रही थी. बीते 15 फरवरी को उन्हें AIIMS में एडमिट कराया गया था, जिसके बाद लगातार डॉक्टर की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था. बीते कुछ दिनों से AIIMS में वेंटिलेटर पर थीं. आज उन्होंने सुबह 9.28 बजे अंतिम सांस ली. 

निमोनिया और सेप्सिस से पीड़ित थी राजमाता

माधवी राजे निमोनिया के साथ-साथ सेप्सिस से भी पीड़ित थीं. दिल्ली में निधन के बाद माधवी राजे के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए मध्य प्रदेश के ग्वालियर लाया जाएगा.  ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना-शिवपुरी संसदीय सीट से भाजपा के प्रत्याशी हैं, जहां सात मई को मतदान हुआ था. चुनाव प्रचार के दौरान भी सिंधिया का लगातार दिल्ली दौरा होता रहा था.

ज्योतिरादित्य सिंधिया का बयान

केंद्रीय मंत्री कार्यालय से जारी बयान में कहा गया है कि, 'बड़े दुःख के साथ ये बताना चाहते हैं कि राजमाता साहब नहीं रही. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माता व ग्वालियर राज घराने की राजमाता माधवी राजे सिंधिया जी का इलाज पिछले दो महीनों से दिल्ली के एम्स अस्पताल में चल रहा था. पिछले दो सप्ताह स्थिति बेहद क्रिटिकल थी। आज सुबह 9.28 बजे उन्होंने दिल्ली के एम्स अस्पताल में आखिरी सांस ली. ॐ शान्ति.'

नेपाल राजघराना से हैं माधवी सिंधिया

बता दें कि माधवी सिंधिया भी एक शाही परिवार से आती हैं. उनके मायके का भी गौरवपूर्ण इतिहास रहा है. माधवी राजे सिंधिया के दादा जु्द्ध शमशेर जंग बहादुर नेपाल के प्रधानमंत्री रहे हैं.माधवी राजे सिंधिया को प्रिंसेज किरण राज्य लक्ष्मी देवी के नाम से भी जाना जाता है. साल 1966 में ग्वालियर के महाराजा यानी ज्योतिरादित्य सिंधिया के पिता माधवराव सिंधिया से नेपाल के शाही घराने की राजकुमारी माधवी का विवाह हुआ था.  

ये भी देखिए: 

PM Modi: कितने अमीर हैं प्रधानमंत्री मोदी? चुनावी हलफनामे में हुआ बड़ा खुलासा