BREAKING:
पश्चिम बंगाल में 252 मदरसों पर ताला, 100 को शो-कॉज नोटिस, सर्वे में आया दिमाग हिलाने वाला खुलासा       दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे से CCTV फुटेज आया सामने, भरभराकर गिरा बहुमंजिला भवन, 6 की मौत       'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE      

CM केजरीवाल की जमानत के विरोध में ED ने उठाए कई सवाल, 'खराब स्वास्थ्य तो कैसे कर रहे हैं चुनाव प्रचार?'

शराब घोटाले मामले में अरविंद केजरीवाल 1 जून तक अंतरिम जमानत पर बाहर हैं. इस बीच उन्होंने अपनी नियमित जमानत और अंतरिम जमानत दोनों की मांग करते हुए कोर्ट में याचिका दायर की है.

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई, जिसमें ईडी केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर कई तीखे सलाव दाग दिए. सुनवाई के दौरान ईडी के वकील ने केजरीवाल की जमानत का विरोध किया.

दरअसल, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में वो पुलिस कस्टडी में थे, जिसके बाद उन्हें अंतरिम जमानत दी गई और वो फिलहाल 1 जून तक अंतरिम जमानत पर हैं. जमानत खत्म होने से पहले केजरीवाल ने खराब स्वास्थ्य के आधार पर नियमित जमानत और अंतरिम जमानत दोनों की मांग की थी, जिसपर आज सुनवाई हुई. 

कोर्ट में ईडी की तरफ से पेश वकील एसवी राजू ने कहा कि केजरीवाल हर जगह चुनाव प्रचार और रैली कर रहे हैं. हम उनकी रेगुलर और अंतरिम जमानत पर अपना जवाब दाखिल करेंगे. इसके बाद कोर्ट ने केजरीवाल की याचिका पर ईडी को नोटिस जारी किया. अरविंद केजरीवाल की दोनों याचिकाओं पर 1 जून को सुनवाई होगी. 

याचिक में अरविंद ने कहा कि उन्होंने अपनी अंतरिम जमानत का उपयोग केवल चुनाव प्रचार के लिए किया है और जिसके लिए उन्हें बहुत कम समय के दौरान दिल्ली और पूरे भारत में व्यापक रूप से यात्रा करनी पड़ी है. इसके नतीजे में स्वास्थ्य संबंधी चिंताजनक जटिलताओं के बावजूद, उनके पास मैक्स हॉस्पिटल के एक सीनियर डॉक्टर द्वारा अपने घर पर स्वास्थ्य जांच कराने का ही समय था.

ये भी देखिए: Delhi water crisis: राजधानी दिल्ली में गहराया जल संकट, जल मंत्री आतिशी ने बुलाई आपात बैठक