BREAKING:
अभी खत्म नहीं होगी ईरान जंग, अगले 2-3 हफ्ते करेंगे जोरदार हमले... ट्रंप ने अपने संबोधन में क्या क्या कहा? | 10 POINTS       All is well! भारत में फिर से नहीं लगेगा लॉकडाउन, LPG संकट के बीच मंत्री हरदीप पुरी ने बताया पूरा सच       US-इज़राइल-ईरान तनाव के बीच सरकार ने ₹10 प्रति लीटर घटाई एक्साइज ड्यूटी, जानिए कितना सस्ता होगा ₹10 प्रति लीटर       AI के दम पर आगे बढ़ेगा Microsoft, HR से लेकर वर्क कल्चर तक बदलाव, क्या है कंपनी की मास्टर प्लान?       ईरान की दरियादिली! इन दोस्त देशों के जहाजों को Strait of Hormuz मिली एंट्री, क्या भारत भी है इसमें शामिल?       LPG खत्म, अब 3 महीने में लेना होगा PNG कनेक्शन! भारत में बदल जाएगी रसोई गैस की पूरी व्यवस्था | 5 Points में समझिए पूरी कहानी       ईरान ने अमेरिका को दिया अरबों का 'तोहफा'! क्या ये Strait of Hormuz है? ट्रम्प के दावे से ग्लोबल मार्केट हिला       क्या आप घर किराए पर ले रहे हैं? किराएदार और मकान मालिक दोनों जान लें पहले ये ज़रूरी नियम       सिर्फ 43 किमी फेंसिंग, 1600 किमी बॉर्डर पर खतरा, भारत-म्यांमार बॉर्डर पर घुसपैठ, ड्रोन और उग्रवाद का कनेक्शन!       58 महिलाएं, काला खेल, हिडेन कैमरा और फिर समाधान के बहाने... नासिक का ढोंगी ज्योतिषी और उसका 'डार्क' फार्महाउस      

Uttarakhand Board Result 2024: उत्तराखंड बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के रिजल्ट किए घोषित, टॉपर के नाम भी आए सामने

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है. उत्तराखंड बोर्ड ने 10वीं, 12वीं के नतीजे आज सुबह 11:30 बजे जारी किए हैं.

उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, धर्मशाला ने आज यानी 30 अप्रैल को यूके बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं. उत्तराखंड बोर्ड ने रिजल्ट के साथ ही पास प्रतिशत और टॉपर्स के नाम भी जारी किया है. स्टूडेंट आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर जाकर उत्तराखंड बोर्ड के  10वीं और 12वीं का रिजल्ट देख सकते हैं. इसके लिए उन्हें रोल नंबर, आवेदन संख्या और पंजीकरण संख्या का उपयोग करना होगा. उत्तराखंड बोर्ड 10वीं में प्रियांशी रावत ने और 12वीं में जनमत बाघेश्वर ने पहला स्थान लाकर टॉप किया है. 

ऐसे करें रिजल्ट को चेक

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले स्टूडेंट उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uaresults.nic.in पर जाएं. इसके बाद यूके बोर्ड रिजल्ट 10वीं या 12वीं लिंक पर क्लिक करें. लॉगिन विंडो में रोल नंबर दर्ज करें. ऐसा करने के साथ ही यूके बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा. अब यूके बोर्ड रिजल्ट चेक करें और इसे डाउनलोड कर लें. 

उत्तराखंड बोर्ड में 10वीं का कुल पास प्रतिशत 89.14 प्रतिशत रहा है, जिसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 92.54 प्रतिशत और लड़कों का पास प्रतिशत 85.59 प्रतिशत रहा है. वहीं 12वीं की बात करें तो पास प्रतिशत इस साल 89.14 प्रतिशत रहा है. इसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 85.96 प्रतिशत और लड़कों का पास प्रतिशत 78.97 प्रतिशत रहा है. इस साल उत्तराखंड यूके बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में 2 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे. 

उत्तराखंड बोर्ड ने यूके बोर्ड परीक्षाओं 2024 का आयोजन फरवरी माह में किया था. यूके बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 27 फरवरी से 16 मार्च तक चली थी. वहीं यूके बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 27 फरवरी से 17 मार्च से हुई थीं.