BREAKING:
PM Kisan 22nd Installment 2026: 9.32 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे 2-2 हजार रुपये, ऐसे चेक करें पैसे आए या नहीं       साइलेंट स्लीप एपिडेमिक क्या है, जो भारत में 45% लोगों की निंद उड़ा रहा?       भारतीय टैंकरों को Strait of Hormuz से सुरक्षित गुजरने की अनुमति, जयशंकर की कूटनीति लाई रंग       Aaj Ka Rashifal 26 February 2026: आर्द्रा नक्षत्र का असर, किस राशि पर कितना भारी पड़ेगा आज का दिन?       कितना ताकतवर है HAMMER मिसाइल, जो राफेल की बनेगी नई ताकत? Modi-Macron मुलाकात में डिफेंस डील का धमाका       India AI Summit 2026: क्या यही है भारत की टेक सुपरपावर बनने की शुरुआत? ग्लोबल रेस में बढ़त बनाने की तैयारी | 10 POINTS       AI के डर से डगमगाया भारतीय IT सेक्टर, एक हफ्ते में ₹4 लाख करोड़ से ज्यादा की संपत्ति साफ       IND vs PAK मैच के दौरान रैपर 'हनुमानकाइंड' ने नहीं गाया धुरंधर का टाइटल ट्रैक, छिड़ी बहस के बीच सिंगर हो रहे ट्रोल       Weekly Horoscope, 16-February to 22-February-2026: ग्रहों का बड़ा संकेत, जानिए आपका साप्ताहिक भविष्यफल       Aaj Ka Rashifal 11 February 2026: करियर और रिश्तों में संतुलन बनाएंगे तो चमकेगी किस्मत, पढ़े आज का राशिफल      

Indian Army Agniveer GD Admit Card 2025: यहां डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर करें डाउनलोड

Indian Army Agniveer GD Admit Card 2025: भारतीय सेना ने अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD) भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. परीक्षा 30 जून से 3 जुलाई 2025 तक आयोजित होगी.

Indian Army Agniveer GD Admit Card 2025: भारतीय सेना (Indian Army) ने अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD) भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने Common Entrance Exam (CEE) के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

परीक्षा की तिथि और समय

  • अग्निवीर GD परीक्षा 30 जून 2025 से 3 जुलाई 2025 के बीच आयोजित होगी.
  • परीक्षा की अवधि कुल 60 मिनट यानी 1 घंटा होगी.

Agniveer GD Admit Card 2025 ऐसे करें डाउनलोड:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं – joinindianarmy.nic.in
  • होमपेज पर 'Candidate Login' सेक्शन पर क्लिक करें'
  • अपनी Login ID और पासवर्ड दर्ज करें और सबमिट करें.
  • स्क्रीन पर आपका Agniveer GD Admit Card 2025 दिखाई देगा.
  • उसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट लेकर सुरक्षित रखें.

अन्य पदों के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि:

  • अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) - 16 जून 2025
  • अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं पास) - 18 जून 2025
  • अग्निवीर (टेक्निकल) - 19 जून 2025
  • अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं पास) - 23 जून 2025
  • अग्निवीर GD (महिला मिलिट्री पुलिस) - 23 जून 2025
  • सोल्जर टेक्निकल (NA) - 24 जून 2025
  • हवलदार एजुकेशन (IT/Cyber, Info Ops, Linguist) - 24 जून 2025
  • सिपाही (फार्मा) - 25 जून 2025
  • JCO RT (सभी कैटेगरी – पंडित, ग्रंथी, मौलवी, पादरी आदि) - 25 जून 2025
  • JCO कैटरिंग - 25 जून 2025
  • हवलदार सर्वेयर ऑटो कार्टोग्राफर - 25 जून 2025
  • अग्निवीर (क्लर्क/SKT) - 26 जून 2025
  • अग्निवीर (क्लर्क/SKT) टाइपिंग टेस्ट     - 26 जून 2025

उम्मीदवार केवल उन्हीं पदों के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे, जिनके लिए उन्होंने आवेदन किया है और जिनकी रिलीज डेट ऊपर दी गई है.

जरूरी निर्देश:

  • परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड और वैध फोटो आईडी कार्ड साथ ले जाना अनिवार्य है.
  • बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा.

सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से संबंधित नया अपडेट और जानकारी के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें.

ये भी देखिए: UP BEd Entrance Exam 2025 का रिजल्ट जारी, तीन चरणों में होगा काउंसलिंग, जानिए अब आगे का पूरा प्रोसेस