BREAKING:
PM Kisan 22nd Installment 2026: 9.32 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे 2-2 हजार रुपये, ऐसे चेक करें पैसे आए या नहीं       साइलेंट स्लीप एपिडेमिक क्या है, जो भारत में 45% लोगों की निंद उड़ा रहा?       भारतीय टैंकरों को Strait of Hormuz से सुरक्षित गुजरने की अनुमति, जयशंकर की कूटनीति लाई रंग       Aaj Ka Rashifal 26 February 2026: आर्द्रा नक्षत्र का असर, किस राशि पर कितना भारी पड़ेगा आज का दिन?       कितना ताकतवर है HAMMER मिसाइल, जो राफेल की बनेगी नई ताकत? Modi-Macron मुलाकात में डिफेंस डील का धमाका       India AI Summit 2026: क्या यही है भारत की टेक सुपरपावर बनने की शुरुआत? ग्लोबल रेस में बढ़त बनाने की तैयारी | 10 POINTS       AI के डर से डगमगाया भारतीय IT सेक्टर, एक हफ्ते में ₹4 लाख करोड़ से ज्यादा की संपत्ति साफ       IND vs PAK मैच के दौरान रैपर 'हनुमानकाइंड' ने नहीं गाया धुरंधर का टाइटल ट्रैक, छिड़ी बहस के बीच सिंगर हो रहे ट्रोल       Weekly Horoscope, 16-February to 22-February-2026: ग्रहों का बड़ा संकेत, जानिए आपका साप्ताहिक भविष्यफल       Aaj Ka Rashifal 11 February 2026: करियर और रिश्तों में संतुलन बनाएंगे तो चमकेगी किस्मत, पढ़े आज का राशिफल      

IIT रुड़की में पढ़ाई का सपना होगा अब आसान, जानिए किन छात्रों को मिल रही है लाखों की स्कॉलरशिप

IIT रुड़की ने UG और PG छात्रों के लिए कई स्कॉलरशिप योजनाएं शुरू की हैं, जिनमें जेम्स थॉमसन स्कॉलरशिप, MCM स्कॉलरशिप, INSPIRE स्कॉलरशिप और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए विशेष सहायता शामिल है. इन स्कॉलरशिप्स का उद्देश्य है—योग्यता को सम्मान देना और आर्थिक बाधाओं को हटाना.

अगर आप इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर या साइंस के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं और आर्थिक मदद की तलाश में हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है.

देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक IIT रुड़की ने अपने छात्रों के लिए कई बेहतरीन स्कॉलरशिप्स की घोषणा की है, जिनका लाभ अंडरग्रेजुएट (UG) और पोस्टग्रेजुएट (PG) स्तर पर पढ़ाई करने वाले छात्र उठा सकते हैं.

कौन-कौन सी स्कॉलरशिप्स दे रहा है IIT Roorkee?

1. जेम्स थॉमसन स्कॉलरशिप

यह स्कॉलरशिप B.Tech, B.Arch, इंटीग्रेटेड डुअल डिग्री (IDD), इंटीग्रेटेड MSc (IMS) और BS-MS प्रोग्राम्स में पढ़ने वाले छात्रों को मिलती है. JEE (Advanced) के ज़रिए एडमिशन लेने वाले और ऑल इंडिया रैंकिंग 250 तक आने वाले छात्र इसके लिए योग्य होते हैं.

2. मेरिट-कम-मीन्स (MCM) स्कॉलरशिप

इस स्कॉलरशिप का मकसद मेधावी लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर UG छात्रों की मदद करना है.इसके तहत छात्रों को हर महीने ₹1,000 की राशि 10 महीनों तक दी जाती है, साथ ही शेष ट्यूशन फीस का रिफंड भी मिलता है. शर्त सिर्फ इतनी है कि अकादमिक प्रदर्शन अच्छा होना चाहिए.

3. डॉ. एस.के. गोयल एवं श्रीमती कुसुम गोयल स्कॉलरशिप

इस योजना के अंतर्गत चार आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को ₹2 लाख प्रति वर्ष की आर्थिक सहायता दी जाती है. यह उन छात्रों के लिए है, जो पहली बार संस्थान में प्रवेश ले रहे हैं.

4. INSPIRE-SHE स्कॉलरशिप (DST द्वारा प्रायोजित)

यह स्कॉलरशिप विज्ञान के उन छात्रों के लिए है जो कक्षा 12वीं में अपने बोर्ड के टॉप 1% में हैं या फिर JEE, NEET, या KVPY जैसे एग्ज़ाम में क्वालिफाई कर चुके हैं. INSPIRE स्कॉलरशिप UG से लेकर PG तक की पढ़ाई के लिए दी जाती है.

5. वंचित वर्ग के छात्रों के लिए विशेष स्कॉलरशिप

IIT रुड़की ने विशेष रूप से दो आर्थिक रूप से कमजोर इंजीनियरिंग छात्रों के लिए ₹1,000 प्रतिवर्ष की स्कॉलरशिप का प्रावधान किया है. इस लाभ को जारी रखने के लिए छात्रों को कम से कम 7.0 CGPA बनाए रखना अनिवार्य है.

क्यों खास हैं ये स्कॉलरशिप्स?

IIT रुड़की की ये स्कॉलरशिप योजनाएं न सिर्फ मेधावी छात्रों को सम्मानित करती हैं, बल्कि यह भी सुनिश्चित करती हैं कि पैसे की कमी किसी भी होनहार छात्र के सपनों के बीच में न आ. देशभर से आए छात्रों को शिक्षा का समान अवसर देने के लिए यह पहल एक बड़ा कदम मानी जा रही है.

ये भी देखिए: Indian Coast Guard Bharti 2025: Indian Coast Guard में 630 पदों पर बंपर भर्ती, 10वीं-12वीं पास तुरंत करें आवेदन