BREAKING:
अभी खत्म नहीं होगी ईरान जंग, अगले 2-3 हफ्ते करेंगे जोरदार हमले... ट्रंप ने अपने संबोधन में क्या क्या कहा? | 10 POINTS       All is well! भारत में फिर से नहीं लगेगा लॉकडाउन, LPG संकट के बीच मंत्री हरदीप पुरी ने बताया पूरा सच       US-इज़राइल-ईरान तनाव के बीच सरकार ने ₹10 प्रति लीटर घटाई एक्साइज ड्यूटी, जानिए कितना सस्ता होगा ₹10 प्रति लीटर       AI के दम पर आगे बढ़ेगा Microsoft, HR से लेकर वर्क कल्चर तक बदलाव, क्या है कंपनी की मास्टर प्लान?       ईरान की दरियादिली! इन दोस्त देशों के जहाजों को Strait of Hormuz मिली एंट्री, क्या भारत भी है इसमें शामिल?       LPG खत्म, अब 3 महीने में लेना होगा PNG कनेक्शन! भारत में बदल जाएगी रसोई गैस की पूरी व्यवस्था | 5 Points में समझिए पूरी कहानी       ईरान ने अमेरिका को दिया अरबों का 'तोहफा'! क्या ये Strait of Hormuz है? ट्रम्प के दावे से ग्लोबल मार्केट हिला       क्या आप घर किराए पर ले रहे हैं? किराएदार और मकान मालिक दोनों जान लें पहले ये ज़रूरी नियम       सिर्फ 43 किमी फेंसिंग, 1600 किमी बॉर्डर पर खतरा, भारत-म्यांमार बॉर्डर पर घुसपैठ, ड्रोन और उग्रवाद का कनेक्शन!       58 महिलाएं, काला खेल, हिडेन कैमरा और फिर समाधान के बहाने... नासिक का ढोंगी ज्योतिषी और उसका 'डार्क' फार्महाउस      

NEET 2024 Result: नीट का रिजल्ट किया गया जारी, जानिए कब और कैसे होगी काउंसलिंग?

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NEET 2024 Result) ने परीक्षा का रिज़ल्ट घोषित कर दिया है. अब बारी इसके काउंसलिंग की है. जानिए यहां पूरी डिटेल्स.

NEET 2024 Result: डॉक्टर बनने का सपना लिए बैठे नीट में शामिल हुए स्टूडेंट्स को लेकर एक खुशखबरी सामने आई है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NEET 2024 Result) ने परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं, जिसमें 13.16 लाख बच्चों ने बाजी मार ली है. वहीं 67 उम्मीदवार रैंक 1 पाने में सफल रहे हैं.

नीट परीक्षा देने वाले स्टूडेंट आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET पर अपने रिज़ल्ट देख सकते हैं और स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. यहां आपको एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड इनपुट कर लॉगिन करना पड़ेगा. इसके अलावा इस वेबसाइट से भी ap रिज़ल्ट डाउनलोड कर सकते हैं.

  • exams.nta.ac.in/NEET/
  • nta.ac.in
  • neet.ntaonline.in

NEET काउंसलिंग डेट- 

काउंसलिंग की डेट जल्द मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) अखिल भारतीय कोटा (AIQ) सीटों के 15 प्रतिशत के लिए काउंसलिंग आयोजित करती है. वहीं सभी राज्य के संबंधित अधिकारी बाकी 85 प्रतिशत प्रवेश के लिए. नीट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर सीट मैट्रिक्स और काउंसलिंग में भाग लेने वाले मेडिकल कॉलेजों की सूची देख सकते हैं. एनटीए जल्द ही इस साल के लिए काउंसलिंग शेड्यूल की घोषणा करेगा. 

काउंसलिंग के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स- 

  • नीट यूजी 2024 एडमिट और रैंक कार्ड
  • नीट यूजी 2024 आवेदन की प्रति
  • 10वीं बोर्ड परीक्षा की मार्कशीट और पास सर्टिफिकेट
  • 12वीं विज्ञान की मार्कशीट और पास सर्टिफिकेट
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर
  • आधार कार्ड, पैन कार्ड या पासपोर्ट जैसे वैध पहचान प्रमाण
  • पासपोर्ट आकार की तस्वीरें
  • निवास प्रमाण पत्र
  • प्रवास प्रमाण पत्र

नीट यूजी 2024 के नतीजे अब लाइव हैं!

ये भी देखिए: Sattu: गर्मी के लिए Superfood है सत्तू, रोज सुबह इसे पीने के क्या हैं फायदे?