BREAKING:
'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान      

Bihar DELED Counselling 2024: बिहार DELED के लिए काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन हुआ शुरू, जानिए डेट से लेकर पूरी डिटेल्स

बिहार डीएलएड का एंट्रेस एग्जाम पास करने वालों कैंडिडेट्स के लिए काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है. यहां पढ़ें सारे डिटेल्स...

Bihar DELED Counselling 2024: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने डीएलएड काउंसलिंग के नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. बोर्ड ने 2 साल के डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन यानी DELED के काउंसिलिंग और एडमिशन प्रोसेस शुरू कर दिया है. प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को इस प्रक्रिया में शामिल होना अनिवार्य है. 

कैंडिडेट्स, जिन्होंने बिहार डीएलएड एंट्रेस एग्जाम 2024 पास कर लिया है, वे ऑफिशियल वेबसाइट deledbihar.com पर जाकर शेड्यूल, प्रक्रिया, जरूरी डॉक्युमेंट्स से जुड़ी विस्तृत जानकारी हासिल कर सकते हैं. बिहार डीएलएल काउंसिलिंग 2024 का रजिस्ट्रेशन 26 जून को बंद हो जाएगा. 


नीचे पढ़ें ऑफिशियल नोटिफिकेशन-

  • Bihar DELED Counselling 2024 के लिए महत्वपूर्ण तारीख-
  • एप्लीकेशन की तारीख- 20 जून से 26 जून
  • पहली लिस्ट के लिए इनरोलमेंट पीरियड- 3 जुलाई से 8 जुलाई
  • दूसरी लिस्ट के लिए नॉमिनेशन पीरियड- 13 जुलाई से 16 जुलाई
  • तीसरी लिस्ट के लिए नॉमिनेशन पीरियड- 20 जुलाई से 22 जुलाई
  • प्रशिक्षण संस्थान द्वारा पोर्टल पर Login कर अंतिम रूप से सीट अपडेशन किया जाना: 23 जुलाई 2024

Bihar DELED Counselling 2024 के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता-

डीएलएड कोर्स में एडमिशन पाने के लिए उम्मीदवार को 12वीं या उसके समकक्ष में कम से कम 50 फीसदी अंक होने चाहिए. आरक्षित वर्ग और दिव्यांगों को क्वॉलिफाइंड मार्क्स में 5% की छूट दी जाएगी. उर्दू कैंडिडेट्स जिन्होंने 50 फीसदी अंकों के साथ मौलवी परीक्षा पास की है, वे डीएलएड कोर्स में इनरोलमेंट के लिए योग्य होंगे.

ये भी देखिए: Delhi Water Crisis: दिल्ली जल संकट पर कांग्रेस ने आतिशी और भाजपा नेताओं को लताड़ा, कह दी ये बड़ी बात