BREAKING:
PM Kisan 22nd Installment 2026: 9.32 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे 2-2 हजार रुपये, ऐसे चेक करें पैसे आए या नहीं       साइलेंट स्लीप एपिडेमिक क्या है, जो भारत में 45% लोगों की निंद उड़ा रहा?       भारतीय टैंकरों को Strait of Hormuz से सुरक्षित गुजरने की अनुमति, जयशंकर की कूटनीति लाई रंग       Aaj Ka Rashifal 26 February 2026: आर्द्रा नक्षत्र का असर, किस राशि पर कितना भारी पड़ेगा आज का दिन?       कितना ताकतवर है HAMMER मिसाइल, जो राफेल की बनेगी नई ताकत? Modi-Macron मुलाकात में डिफेंस डील का धमाका       India AI Summit 2026: क्या यही है भारत की टेक सुपरपावर बनने की शुरुआत? ग्लोबल रेस में बढ़त बनाने की तैयारी | 10 POINTS       AI के डर से डगमगाया भारतीय IT सेक्टर, एक हफ्ते में ₹4 लाख करोड़ से ज्यादा की संपत्ति साफ       IND vs PAK मैच के दौरान रैपर 'हनुमानकाइंड' ने नहीं गाया धुरंधर का टाइटल ट्रैक, छिड़ी बहस के बीच सिंगर हो रहे ट्रोल       Weekly Horoscope, 16-February to 22-February-2026: ग्रहों का बड़ा संकेत, जानिए आपका साप्ताहिक भविष्यफल       Aaj Ka Rashifal 11 February 2026: करियर और रिश्तों में संतुलन बनाएंगे तो चमकेगी किस्मत, पढ़े आज का राशिफल      

दिल्ली NCR-नोएडा समेत इन इलाकों के स्कूल हुई बंद, भीषण गर्मी के बीच लिया गया फैसला

दिल्ली सरकार ने सोमवार को सभी प्राइवेट और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों को तुरंत बंद करने का आदेश दिया है. ये स्कूल प्रचंड गर्मी और भीषण लू की लहर के बावजूद छुट्टियों के लिए बंद नहीं हुए हैं. साथ ही नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भी डीएम ने स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया है.

भारत में गर्मी ने अपना कोहरम फैला रखा है, जिससे लोग काफी परेशान हो रहे हैं. इस तपती गर्मी में एसी भी राहत नहीं पा रहा है. ऐसी भीषण गर्मी के चलते देश के कई स्कूल को बंद कर दिया गया है. वहीं स्कूल जारी अगले आदेश तक बंद ही रहेगें। गौतमबुध्द नगर में 8वीं तक सभी क्लासों के बच्चों के लिए स्कूल बंद करने आदेश जारी हुआ है.

दिल्ली के स्कूलों में लंबी छुट्टी

दिल्ली की गर्मी ने सभी की हालत खराब कर दी है. जिस चलते स्कलों का गर्मियों की छुट्टियां 10 दिन पहले से हो गई है. दिल्ली तपती गर्मी और लू के दौरान सोमवार को तत्काल यह फैसला लेना पड़ा कि दिल्ली के स्कूल अब सीधा जुलाई में खुलेगें. शिक्षा विभाग ने कहा कि सभी स्कूलों को इस शैक्षणिक वर्ष के लिए 11 मई से 30 जून तक गर्मी की छुट्टी का निर्देश दिया गया है, हालांकि यह देखा गया है कि कुछ स्कूल अभी भी खुले हैं.

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बच्चों को राहत

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में नर्सरी क्लास से लेकर 12वीं क्लास तक के बच्चों की छुट्टी हो गई है. आदेश के मुताबिक 20 मई 2024 से लेकर 26 मई तक गौतमबुद्ध नगर के सभी स्कूल बंद रहेंगे. बढ़ती गर्मी को देखते हुए यह आदेश जारी किया गया है. जिलाधिकारी ने आदेश जारी करते हुए गर्मी काफी ज्यादा बढ़ गई है. पिछले कुछ दिनों के दौरान गर्मी का कहर आसमान पर चढ़ गया.

पंचकूला में भी इतनी तारीख तक है स्कूल बंद

इस भीषण गर्मी ने चंडीगढ़ और उसके आस-पास इलाकों को भी अपनी चपेट में ले लिया है. इस दौरान पंचकूला में भी 21 मई से लेकर 31 मई तक 10 दिन के लिए 5वीं कक्षा तक स्कूल बंद है. पंचकूला जिला उपायुक्त डॉ यश गर्ग ने भीषण गर्मी के चलते स्कूल बंद करने के आदेश दिए हैं. 

गाजियाबाद में भी बच्चो को मिली स्कूल की छुट्टी

गाजियाबाद शहर में 5 दिनों की 20 से 25 तक प्री नर्सरी से 8वीं कक्षा तक के छात्रों के लिए स्कूल बंद है. बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है. साथ ही शिक्षा विभाग ने सभी जिले के उपायुक्तों को स्कूल को बंद करने का अधिकार दिया है.

हाल ही में भारत के कुछ राज्यों में एकदम से गर्मी ने अपना तहलका मचा दिया है. नोएडा-पंचकूला में 45 डिग्री सेल्सियस से भी ज्यादा तापमान है जिसे झेलना वहां के निवासियों को मुश्किल भरा है. वहीं हमेशा की तरह दिल्ली में इस बार भी गर्मी ने अपना कोहरम कम नहीं किया है.

यह भी पढ़ें: गर्मियों में नारियल पानी पीने का क्या है सही समय? फिर शरीर में नहीं होगी पानी की कमी