BREAKING:
दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान       सरकार गई, अब TMC पार्टी बचाने में लगी Mamata Banerjee! 'दिल्ली चलो आंदोलन' कितना होगा सफल?       9,49,50,50,00,00,000 रुपये के मालिक हैं Elon Musk, जानिए इतने पैसे में क्या-क्या खरीद सकते हैं       शरीर में आयरन की है कमी? आज से खाएं ये 6 सुपरफूड्स, जो बना देंगे आपको Iron Man       'क्वाइट क्रैकिंग' क्या है, आजकल इतने सारे माता-पिता क्यों परेशान और दबाव में महसूस कर रहे हैं?       'हम सिर्फ पड़ोसी नहीं, एक ही नदियों के बच्चे हैं', भारत दौरे पर नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खानाल ने क्यों कही ये बात?       13 साल की उम्र में भी IPL नीलमी से क्यों खुश नहीं हैं Vaibhav Sooryavanshi? कर दिया बड़ा खुलासा      

Neet Result 2025: जल्द से जारी होगा NEET UG 2025 का रिजल्ट, यहां देखिए Final Answer Key

Neet Result 2025: NEET 2025 का रिजल्ट आज यानी 14 जून 2025 को जारी किया जाएगा. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सूचना बुलेटिन में घोषणा की थी कि NEET रिजल्ट 2025 14 जून 2025 तक घोषित किया जाएगा. इसलिए, NEET 2025 का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा.

Neet Result 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) 14 जून को आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर NEET UG 2025 का रिजल्ट घोषित करने वाला है. इससे पहले आज एजेंसी ने प्रवेश परीक्षा के लिए NEET UG फाइनल आंसर की जारी कर दिया है. ऐसे में साफ है कि रिजल्ट कभी जारी किया जा सकता है. 

स्कोरकार्ड के साथ-साथ NTA टॉपर्स की ऑल इंडिया रैंक (AIR) सूची भी प्रकाशित करेगा. इसमें NEET 2025 AIR 1 धारक और शीर्ष 100 रैंकर्स की लिस्ट शामिल है. NEET 2025 का परिणाम केवल ऑनलाइन मोड में घोषित किया जाएगा. NTA सफल उम्मीदवारों या टॉपर्स के नाम वाली एक मेरिट सूची जारी करेगा. 

NEET रिजल्ट 2025 कैसे करें चेक?

उम्मीदवारों को नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करके NEET रिजल्ट 2025 की जांच करनी होगी.

  • NEET 2025 की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं .
  • NEET 2025 स्कोरकार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें.
  • NEET 2025 आवेदन संख्या, बर्थ डेट और ईमेल पता या मोबाइल नंबर और सुरक्षा पिन दर्ज करें.
  • सबमिट पर क्लिक करें.
  • NEET 2025 स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखने लगेगा.
  • आगे के लिए NEET स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट करें.

क्या मोबाइल फोन पर NEET 2025 परिणाम देख सकते हैं?

हां, मोबाइल फोन पर NEET 2025 रिजल्ट या स्कोरकार्ड देख सकते हैं, लेकिन इंटरनेट कनेक्टिविटी, रिज़ॉल्यूशन, स्टोरेज क्षमता आदि से संबंधित असुविधा से बचने के लिए डेस्कटॉप या लैपटॉप कंप्यूटर पर NEET स्कोरकार्ड 2025 डाउनलोड करने की सलाह दी जाती है. 

ये भी देखिए: क्या मधुमक्खी निगलने से दिल का दौरा पड़ सकता है? जानिए इसे लेकर क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स