BREAKING:
PM Kisan 22nd Installment 2026: 9.32 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे 2-2 हजार रुपये, ऐसे चेक करें पैसे आए या नहीं       साइलेंट स्लीप एपिडेमिक क्या है, जो भारत में 45% लोगों की निंद उड़ा रहा?       भारतीय टैंकरों को Strait of Hormuz से सुरक्षित गुजरने की अनुमति, जयशंकर की कूटनीति लाई रंग       Aaj Ka Rashifal 26 February 2026: आर्द्रा नक्षत्र का असर, किस राशि पर कितना भारी पड़ेगा आज का दिन?       कितना ताकतवर है HAMMER मिसाइल, जो राफेल की बनेगी नई ताकत? Modi-Macron मुलाकात में डिफेंस डील का धमाका       India AI Summit 2026: क्या यही है भारत की टेक सुपरपावर बनने की शुरुआत? ग्लोबल रेस में बढ़त बनाने की तैयारी | 10 POINTS       AI के डर से डगमगाया भारतीय IT सेक्टर, एक हफ्ते में ₹4 लाख करोड़ से ज्यादा की संपत्ति साफ       IND vs PAK मैच के दौरान रैपर 'हनुमानकाइंड' ने नहीं गाया धुरंधर का टाइटल ट्रैक, छिड़ी बहस के बीच सिंगर हो रहे ट्रोल       Weekly Horoscope, 16-February to 22-February-2026: ग्रहों का बड़ा संकेत, जानिए आपका साप्ताहिक भविष्यफल       Aaj Ka Rashifal 11 February 2026: करियर और रिश्तों में संतुलन बनाएंगे तो चमकेगी किस्मत, पढ़े आज का राशिफल      

Indian Coast Guard Bharti 2025: Indian Coast Guard में 630 पदों पर बंपर भर्ती, 10वीं-12वीं पास तुरंत करें आवेदन

Indian Coast Guard Bharti 2025: भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) ने 630 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसके लिए 11 जून 2025 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चालू हो चुकी है और अंतिम तिथि 25 जून 2025 है. इस भर्ती में Navik (GD), Navik (DB) और Yantrik पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं.

Indian Coast Guard Bharti 2025:  सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है! भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) ने नाविक (Navik) और यांत्रिक (Yantrik) पदों के लिए 630 भर्तियों का ऐलान किया है.

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 जून 2025 से शुरू हो चुकी है, जो कि 25 जून 2025 तक चलेगी. अगर आप 10वीं या 12वीं पास हैं, तो आपके लिए ये सुनहरा मौका है देश की सेवा करने का.

कौन कर सकता है आवेदन?

  • नाविक (जनरल ड्यूटी) - 520 पद
  • योग्यता: 12वीं पास (Maths और Physics के साथ) मान्यता प्राप्त बोर्ड से
  • यांत्रिक - 60 पद
  • योग्यता: 10वीं पास + Diploma (Electrical / Mechanical / Electronics / Telecommunication) मान्यता प्राप्त संस्थान से
  • नाविक (डोमेस्टिक ब्रांच) - 50 पद
  • योग्यता: 10वीं पास + Diploma (उसी टेक्निकल ट्रेड में) मान्यता प्राप्त संस्थान से

महत्वपूर्ण तिथियां:

  • आवेदन शुरू - 11 जून 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि - 25 जून 2025
  • शुल्क भुगतान अंतिम तिथि     - 25 जून 2025
  • स्टेज-I परीक्षा - सितम्बर 2025
  • स्टेज-II परीक्षा - नवम्बर 2025
  • स्टेज-III परीक्षा - फरवरी 2026
  • Admit Card / Result जल्द जारी होगा

आवेदन शुल्क: 

  • General/OBC/EWS    ₹300/-
  • SC/ST    ₹0/- (मुफ्त)

फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड/नेट बैंकिंग) से किया जा सकता है.

कितनी मिलेगी सैलरी?

  • नाविक और यांत्रिक पदों की सैलरी:
  • बेसिक पे: ₹21,700/- प्रति माह
  • पे लेवल: 3
  • अन्य भत्ते: HRA, DA, TA आदि सरकार के नियमानुसार

चयन प्रक्रिया कैसे होगी?

  • ऑनलाइन आवेदन पत्रों की जांच
  • लिखित परीक्षा (MCQ आधारित)
  • फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET)
  • स्किल टेस्ट (यदि आवश्यक हो)
  • मेडिकल एग्जामिनेशन
  • फाइनल मेरिट लिस्ट के आधार पर चयन

उम्र सीमा

  • न्यूनतम उम्र: 18 वर्ष
  • अधिकतम उम्र: 22/24 वर्ष (पद के अनुसार)

विशेष श्रेणियों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी.

कहां से करें आवेदन?

भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) ने 11 जून 2025 से अपनी आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.cdac.in पर 630 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. अगर आप इस भर्ती में भाग लेना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से पढ़ें और उसी अनुसार आवेदन करें.

स्टेप-बाय-स्टेप आवेदन प्रक्रिया:

  • Apply Online करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.cdac.in पर जाएं.
  • Indian Coast Guard Application Form 2025 पर क्लिक करें.
  • आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी (नाम, जन्मतिथि, शैक्षणिक योग्यता, संपर्क नंबर आदि) सही-सही भरें.
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स (फोटो, सिग्नेचर, प्रमाणपत्र आदि) अपलोड करें.
  • आवेदन शुल्क जमा करें.
  • आख़िर में भरे हुए आवेदन फॉर्म का प्रिंट निकालें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें.

ये भी देखिए: MHA Recruitment 2025: गृह मंत्रालय में डायरेक्टर पदों पर बंपर भर्ती, 1.23 लाख से 2.15 लाख तक सैलरी