BREAKING:
'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान      

BPSC ने ASO के पद के लिए निकाली वैकेंसी, सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, जानिए यहां पूरी डिटेल

BPSC ASO recruitment 2025: BPSC ASO भर्ती 2025 के तहत बिहार लोक सेवा आयोग ने 41 असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है. आवेदन की अंतिम तिथि 23 जून 2025 है और परीक्षा 13 जुलाई 2025 को हो सकती है. चयन प्रक्रिया में प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू शामिल हैं और चयनित उम्मीदवारों को लेवल-7 के अनुसार ₹44,900 से ₹1,42,400/- तक वेतन मिलेगा.

BPSC ASO recruitment 2025: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) के लिए 41 वैकेंसी निकाली हैं. BPSC ASO भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 मई 2025 से शुरू हो गई है. यह परीक्षा BPSC, पटना के अंतर्गत आयोजित की जाएगी.

उम्मीदवार bpsc.bihar.gov.in या bpsconline.bihar.gov.in वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं. BPSC ASO भर्ती के लिए पंजीकरण विंडो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर उपलब्ध होगी. BPSC आवेदन पत्र भरने से पहले, उम्मीदवारों को ASO भर्ती के लिए न्यूनतम पात्रता आवश्यकताओं की जांच करने की सलाह दी जाती है.

ASO के पोस्ट की जानकारी:

  • ऑनलाइन आवेदन की तारीख - 29 मई से 23 जून 2025
  • शिक्षा - योग्यता स्नातक
  • आयु सीमा - 21 से 37 वर्ष (01/08/2025 तक)

आयु सीमा पर छूट:

  • BC/OBC: 40 वर्ष
  • महिला उम्मीदवार: 40 वर्ष
  • SC/ST: 42 वर्ष

वेतन और सेलेक्शन प्रोसेस:

  • वेतन - रु. 44900-142400/- (वेतन स्तर-7)
  • सेलेक्शन प्रोसेस - प्रीलिम्स, मेन्स, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • आधिकारिक वेबसाइट - https://bpsc.bihar.gov.in/

बीपीएससी एएसओ भर्ती 2025 आवेदन शुल्क:

  • सामान्य/OBC -    रु. 600
  • SC/ST/महिला (बिहार निवासी)    रु. 150
  • लोक निर्माण विभाग - रु. 150

प्रारंभिक परीक्षा की जानकारी:

  • मोड: ऑफ़लाइन (पेन और पेपर-आधारित)
  • प्रकार: ऑब्जेक्टिव (मल्टीपल क्वेश्चन)
  • कुल प्रश्न: 150
  • कुल अंक: 150
  • अवधि: 2 घंटे 15 मिनट
  • भाषाएं: हिंदी और अंग्रेजी

BPSC सहायक अनुभाग अधिकारी ASO भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 मई 2025 को शुरू हो गई है. उम्मीदवार 23 जून 2025 तक अपने आवेदन जमा कर सकते हैं. BPSC ASO परीक्षा 2025 13 जुलाई 2025 को आयोजित होने वाली है.

आरक्षण के बाद किसके लिए कितनी सीट? 

सामान्य (अनारक्षित) - 16, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) - 04, अनुसूचित जाति (SC) - 09, अनुसूचित जनजाति (ST) - 01, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) - 01, पिछड़ा वर्ग (BC) - 09 और पिछड़ा वर्ग की महिलाएं - 01 के साथ कुल 42 पदों के लिए ये वैकेंसी निकाली गई है. 

ये भी देखिए: Blue Book क्या है और AI के ज़माने में क्यों लौटे रहा ये पढ़ाई का पुराना तरीका? स्टूडेंट्स की बढ़ी टेंशन