BREAKING:
अभी खत्म नहीं होगी ईरान जंग, अगले 2-3 हफ्ते करेंगे जोरदार हमले... ट्रंप ने अपने संबोधन में क्या क्या कहा? | 10 POINTS       All is well! भारत में फिर से नहीं लगेगा लॉकडाउन, LPG संकट के बीच मंत्री हरदीप पुरी ने बताया पूरा सच       US-इज़राइल-ईरान तनाव के बीच सरकार ने ₹10 प्रति लीटर घटाई एक्साइज ड्यूटी, जानिए कितना सस्ता होगा ₹10 प्रति लीटर       AI के दम पर आगे बढ़ेगा Microsoft, HR से लेकर वर्क कल्चर तक बदलाव, क्या है कंपनी की मास्टर प्लान?       ईरान की दरियादिली! इन दोस्त देशों के जहाजों को Strait of Hormuz मिली एंट्री, क्या भारत भी है इसमें शामिल?       LPG खत्म, अब 3 महीने में लेना होगा PNG कनेक्शन! भारत में बदल जाएगी रसोई गैस की पूरी व्यवस्था | 5 Points में समझिए पूरी कहानी       ईरान ने अमेरिका को दिया अरबों का 'तोहफा'! क्या ये Strait of Hormuz है? ट्रम्प के दावे से ग्लोबल मार्केट हिला       क्या आप घर किराए पर ले रहे हैं? किराएदार और मकान मालिक दोनों जान लें पहले ये ज़रूरी नियम       सिर्फ 43 किमी फेंसिंग, 1600 किमी बॉर्डर पर खतरा, भारत-म्यांमार बॉर्डर पर घुसपैठ, ड्रोन और उग्रवाद का कनेक्शन!       58 महिलाएं, काला खेल, हिडेन कैमरा और फिर समाधान के बहाने... नासिक का ढोंगी ज्योतिषी और उसका 'डार्क' फार्महाउस      

फ्यूजलेज क्या होता है? राफेल की रीढ़, जिसका निर्माण अब भारत में टाटा-डसॉल्ट करेगी? नहीं देखना होगा विदेशियों का मुंह

Rafale Fuselage Made In India: भारत अब फ्रांस के बाद दुनिया का पहला देश बनेगा जहां राफेल लड़ाकू विमान का फ्यूज़लेज बनाया जाएगा. डसॉल्ट एविएशन और टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (TASL) की साझेदारी में हैदराबाद में एक अत्याधुनिक निर्माण यूनिट स्थापित की जा रही है, जो 2027-28 से हर महीने दो फ्यूज़लाज बनाएगी.

Rafale Fuselage Made In India: भारत की रक्षा और एयरोस्पेस निर्माण क्षमताओं को एक बड़ी सफलता मिली है. अब भारत फ्रांस के बाद दुनिया का पहला देश बनने जा रहा है, जहां राफेल लड़ाकू विमान की फ्यूज़लेज का निर्माण किया जाएगा. फ्रांस की Dassault Aviation और भारत की Tata Advanced Systems Limited (TASL) के बीच हुए समझौते के तहत यह निर्माण हैदराबाद में अत्याधुनिक उत्पादन सुविधा (cutting-edge facility) में किया जाएगा.

इस प्रोजेक्ट के तहत राफेल विमान के कई प्रमुख संरचनात्मक हिस्सों जैसे, रियर फ्यूज़लाज का लेटरल शेल, पूरा रियर सेक्शन, सेंट्रल फ्यूज़लाज और फ्रंट सेक्शन का निर्माण भारत में किया जाएगा. यह उत्पादन इकाई 2027-28 तक चालू हो जाएगी और शुरुआत में हर महीने दो फ्यूज़लाज तैयार करेगी. इस यूनिट से न केवल भारत के लिए बल्कि राफेल के वैश्विक ग्राहकों के लिए भी आपूर्ति की जाएगी. लेकिन आइए इससे पहले जानते हैं कि फ्यूजलेज होता क्या है...

क्या होता है फ्यूजलेज (Fuselage) और क्या हैं इसकी विमान में अहम भूमिकाएं?

जब भी हम किसी विमान (Aircraft) को देखते हैं, तो सबसे पहली चीज़ जो हमारी नज़र में आती है, वह है उसका मुख्य ढांचा – जिसे हम फ्यूजलेज (Fuselage) कहते हैं. यह विमान का वह हिस्सा होता है जिसे आम तौर पर 'मुख्य शरीर' या 'बॉडी' कहा जाता है. 

यह विमान की बनावट का मध्य भाग होता है, जो बाकी सभी भागों को एक साथ जोड़कर रखता है – जैसे पंख (Wings), लैंडिंग गियर, टेल (Empennage), और कॉकपिट. ये न केवल विमान को आकार देता है बल्कि अन्य सभी हिस्सों को मजबूती से जोड़ता है। यह एक तरह से विमान का 'रीढ़ की हड्डी' है.

फ्यूजलेज की मुख्य भूमिकाएं और कार्य:

1. संरचनात्मक आधार (Structural Support)

फ्यूजलेज विमान की संरचना को एकजुट करता है. यही वह हिस्सा है जिससे पंख, टेल सेक्शन और इंजन जुड़े होते हैं. बिना फ्यूज़लाज के विमान के अलग-अलग हिस्से एक साथ काम नहीं कर सकते.

2. यात्रियों और माल के लिए स्थान (Passenger & Cargo Compartment)

यही वह हिस्सा होता है जिसमें कॉकपिट, यात्रियों की सीटें और कार्गो क्षेत्र मौजूद होते हैं. मतलब, यही वह जगह है जहां पायलट विमान उड़ाता है और यात्री सफर करते हैं.

3. वायुगतिकीय डिज़ाइन (Aerodynamic Shape)

फ्यूजलेज को इस तरह डिज़ाइन किया जाता है कि वह हवा में न्यूनतम रुकावट (drag) पैदा करे. इसका पतला और लंबा आकार उड़ान के दौरान विमान की रफ्तार और ईंधन दक्षता को बेहतर बनाता है.

4. सुरक्षा और सुरक्षा (Safety & Protection)

यह विमान में बैठे यात्रियों, चालक दल और सभी संवेदनशील उपकरणों को बाहरी खतरों से सुरक्षित रखता है. उड़ान के दौरान सुरक्षा बनाए रखने में इसका बहुत बड़ा योगदान होता है.

5. ईंधन भंडारण (Fuel Storage)

कुछ विमानों में फ्यूजलेज में भी ईंधन टैंक होते हैं, जो इंजन को उड़ान के लिए आवश्यक ईंधन प्रदान करते हैं. यह विशेष रूप से उन विमानों में देखने को मिलता है जिनकी उड़ान दूरी अधिक होती है.

'मेक इन इंडिया' और आत्मनिर्भर भारत को मिलेगा बढ़ावा

Dassault Aviation और Tata Advanced Systems ने चार अलग-अलग प्रोडक्शन ट्रांसफर एग्रीमेंट्स पर हस्ताक्षर किए हैं, जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि यह साझेदारी न केवल एक व्यापारिक करार है, बल्कि भारत के आत्मनिर्भर रक्षा उत्पादन मिशन का एक अहम हिस्सा भी है.

दोनों कंपनियों ने अपने संयुक्त बयान में कहा कि यह सहयोग भारत को वैश्विक एयरोस्पेस सप्लाई चेन में एक अहम खिलाड़ी बनाने और आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम है.

राफेल का फ्यूज़लेज भारत में बनना न केवल भारत की तकनीकी क्षमता और उत्पादन कौशल का प्रमाण है, बल्कि यह 'मेक इन इंडिया' अभियान की एक बड़ी कामयाबी भी है. यह साझेदारी भारत को ग्लोबल डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग हब बनने की ओर तेज़ी से अग्रसर कर रही है.

ये भी देखिए: कितना ताकतवर है भारत का कावेरी इंजन, जिसने अमेरिका से लेकर फ्रांस तक की उड़ाई नींद?