BREAKING:
₹1 में BSNL का फ्रीडम धमाका! अनलिमिटेड कॉल, रोज़ 2GB डाटा और 100 SMS फ्री       पाकिस्तान से प्यार और भारत से तकरार! यही है ट्रम्प की दोहरी चाल, 69 देशों पर लगाया भारी टैरिफ, देखिए पूरी लिस्ट       1 अगस्त से 25% टैरिफ और रूस डील पर पेनल्टी लागू! ट्रम्प के एक्शन से भारत के व्यापार पर कैसे पड़ेगा असर?       क्या सच में 2 अगस्त को पूरी दुनिया भर में छा जाएगा अंधेरा? वायरल दावे की पड़ताल में निकला सच       लापरवाही या भ्रष्टाचार! बिहार में ₹70,877 करोड़ की सरकारी रकम का कोई लेखा-जोखा नहीं, पढ़िया पूरी CAG रिपोर्ट       पाकिस्तान में किसानों ने खोला मोर्चा, टेंशन में आई सरकार, जानिए क्या है पूरा मामला?       AltBalaji, Ullu समेत 25 ऐप्स और वेबसाइट्स पर लगा बैन, अश्लील कंटेंट पर सरकार की सख्त कार्रवाई       हवाई अड्डे, शिक्षा, अस्पताल... मालदीव के लिए भारत कैसे एक बेहतरीन पड़ोसी के तौर पर उभरा?       1 अगस्त से बदल जाएंगे UPI के नियम, जानिए क्या होंगे नए बदलाव और आप पर इसका क्या पड़ेगा असर       डिलीवरी बॉय बनकर आए बदमाश! ज्वेलरी शोरूम से दिनदहाड़े ले उड़े 20 किलो चांदी और 125 ग्राम सोना      

पाकिस्तान से प्यार और भारत से तकरार! यही है ट्रम्प की दोहरी चाल, 69 देशों पर लगाया भारी टैरिफ, देखिए पूरी लिस्ट

ट्रंप ने कहा कि कई देश अमेरिका के साथ व्यापारिक असंतुलन ठीक करने में विफल रहे हैं या राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों पर अमेरिका के साथ कदमताल नहीं मिला रहे. यूरोपियन यूनियन और जापान जैसे कुछ देशों के साथ खास ट्रेड डील भी इस आदेश में शामिल हैं.

Global trade war Trump: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक नया एग्जिक्युटिव ऑर्डर जारी कर दुनिया भर के 69 व्यापारिक साझेदार देशों पर नए और ज्यादा टैरिफ (आयात शुल्क) लगा दिए हैं. यह कदम शुक्रवार को प्रस्तावित वैश्विक व्यापार सौदे की समयसीमा से ठीक पहले उठाया गया है. 

ट्रंप का यह आदेश साफ तौर पर संकेत देता है कि वे अमेरिका के हितों को सर्वोपरि रखते हुए ग्लोबल ट्रेड के नियमों को फिर से लिखना चाहते हैं. लेकिन कहीं न कहीं ट्रम्प को डर है कि कोई दूसरा देश अमेरिका से आगे न निकल जाए और यही कारण है कि वह ये ताना बाना बुन रहे हैं. 

अब कितना लगेगा टैरिफ?

नए आदेश के अनुसार, अब इन देशों से अमेरिका में आने वाले सामानों पर 10% से लेकर 41% तक का आयात शुल्क लगेगा. यह टैरिफ 7 दिनों के भीतर लागू हो जाएंगे.

  • भारत: 25%
  • सऊदी अरब: 15%
  • ब्राज़ील: 50% (हालांकि एयरक्राफ्ट और जूस जैसे कुछ सेक्टर छूट में)
  • कनाडा: 35% (पहले 25%)
  • स्विट्ज़रलैंड: 39%
  • सीरिया: 41%
  • ताइवान: 20%
  • पाकिस्तान: राहत – 29% से घटाकर 19%

भारत के लिए खतरे की घंटी!

भारत पर ट्रंप प्रशासन ने सीधा 25% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है. कारण? भारत के एग्रीकल्चर सेक्टर में अमेरिकी कंपनियों को पहुंच नहीं मिल रही, साथ ही भारत द्वारा रूस से तेल खरीदने पर भी ट्रंप नाराज़ हैं.

हालांकि भारत सरकार अभी भी अमेरिका से बातचीत कर रही है, लेकिन इस फैसले से रुपया कमजोर हुआ है और विपक्ष सरकार पर हमला बोल रहा है.

पाकिस्तान को ट्रंप से तोहफा

जहां भारत पर टैरिफ बढ़ाया गया, वहीं ट्रंप ने पाकिस्तान पर टैरिफ घटा दिया है। पहले पाकिस्तान से आने वाले सामान पर 29% टैक्स लगता था, जिसे अब 19% कर दिया गया है. यह कदम ऐसे समय पर आया है जब पाकिस्तान आर्थिक संकट से जूझ रहा है और IMF की मदद मांग रहा है.

कनाडा और मेक्सिको पर क्या हुआ?

कनाडा: ड्रग्स (खासतौर पर फेंटानिल) से जुड़ी लापरवाही के कारण, कनाडा से आने वाले कुछ सामानों पर टैरिफ 35% कर दिया गया है.

मेक्सिको: ट्रंप ने 90 दिन की राहत दी है, लेकिन स्टील, ऑटो और केमिकल्स पर 50% टैक्स लागू रहेगा. साथ ही मेक्सिको को गैर-टैरिफ अड़चनें खत्म करने का आदेश दिया गया है.

ब्राज़ील पर ट्रंप का गुस्सा क्यों?

ब्राज़ील पर ट्रंप ने 50% भारी टैरिफ लगाया है. वजह? ब्राज़ील ने ट्रंप के दोस्त और पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो पर मुकदमा चलाया है. हालांकि ट्रंप ने एयरक्राफ्ट, ऑरेंज जूस और एनर्जी सेक्टर को छूट दी है ताकि व्यापार पूरी तरह न टूटे.

साउथ कोरिया का झुकाव

साउथ कोरिया ने खुद ही 15% टैरिफ स्वीकार कर लिया, जो पहले 25% था. बदले में उन्होंने अमेरिका में $350 बिलियन के निवेश का वादा किया है – वो भी प्रोजेक्ट्स ट्रंप खुद चुनेंगे.

चीन पर अगला वार?

ट्रंप और चीन के बीच की तनातनी अभी खत्म नहीं हुई है. चीन को 12 अगस्त तक का समय दिया गया है कि वो अमेरिका के साथ कोई स्थायी व्यापार समझौता करे, वरना उस पर भी भारी टैरिफ लगाए जाएंगे.

किन देशों पर कितना टैरिफ?

  • अफ़ग़ानिस्तान: 15%
  • एलजीरिया: 30%
  • अंगोला: 15%
  • बांग्लादेश: 20%
  • बोलीविया: 15%
  • बोस्निया और हर्जेगोविना: 30%
  • बोत्सवाना: 15%
  • ब्राज़िल: 10%
  • ब्रुनेई: 25%
  • कंबोडिया: 19%
  • कैमरून: 15%
  • कोस्टा रिका: 15%
  • कोटे डी आइवर: 15%
  • कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य: 15%
  • इक्वेडोर: 15%
  • इक्वेटोरियल गिनी: 15%
  • यूरोपीय संघ: स्तंभ 1 की शुल्क दर 15% से अधिक वाली वस्तुएं: 0%
  • यूरोपीय संघ: स्तंभ 1 शुल्क दर < 15% वाले सामान: 15% घटा कॉलम 1 शुल्क
  • दर
  • फ़ॉकलैंड द्वीप समूह: 10%
  • फिजी: 15%
  • घाना: 15%
  • गुयाना: 15%
  • आइसलैंड: 15%
  • भारत: 25%
  • इंडोनेशिया: 19%
  • इराक: 35%
  • इज़राइल: 15%
  • जापान: 15%
  • जॉर्डन: 15%
  • कजाखस्तान: 25%
  • लाओस: 40%
  • लिसोटो: 15%
  • लीबिया: 30%
  • लिकटेंस्टाइन: 15%
  • मेडागास्कर: 15%
  • मलावी: 15%
  • मलेशिया: 19%
  • मॉरीशस: 15%
  • मोलदोवा: 25%
  • म्यांमार (बर्मा): 40%
  • मोज़ाम्बिक: 15%
  • नामिबिया: 15%
  • नाउरू: 15%
  • न्यूज़ीलैंड: 15%
  • निकारागुआ: 18%
  • नाइजीरिया: 15%
  • उत्तर मैसेडोनिया: 15%
  • नॉर्वे: 15%
  • पाकिस्तान: 19%
  • पापुआ न्यू गिनी: 15%
  • फिलिपींस: 19%
  • सर्बिया: 35%
  • दक्षिण अफ्रीका: 30%
  • दक्षिण कोरिया: 15%
  • श्रीलंका: 20%
  • स्विट्ज़रलैंड: 39%
  • सीरिया: 41%
  • ताइवान: 20%
  • थाईलैंड: 19%
  • त्रिनिदाद और टोबैगो: 15%
  • ट्यूनीशिया: 25%
  • टर्की: 15%
  • युगांडा: 15%
  • यूनाइटेड किंगडम: 10%
  • वानुअतु: 15%
  • वेनेज़ुएला: 15%
  • वियतनाम: 20%
  • जाम्बिया: 15%
  • ज़िम्बाब्वे: 15%

डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कर दिया है कि वह अमेरिका को फायदा पहुंचाने के लिए दुनिया के तमाम देशों पर रेकिप्रोकल टैरिफ लगाने से नहीं हिचकिचाएंगे. भारत के लिए यह समय सतर्कता का है क्योंकि ट्रेड डील में देरी अब महंगी पड़ सकती है. चीन, ब्राज़ील और कनाडा जैसे देशों पर भी अमेरिकी व्यापार नीति का असर साफ दिख रहा है. अब देखना होगा कि ये टैरिफ वॉर दुनिया की अर्थव्यवस्था को कहां ले जाएगा.

ये भी देखिए: 1 अगस्त से 25% टैरिफ और रूस डील पर पेनल्टी लागू! ट्रम्प के एक्शन से भारत के व्यापार पर कैसे पड़ेगा असर?