BREAKING:
Aaj Ka Rashifal 26 February 2026: आर्द्रा नक्षत्र का असर, किस राशि पर कितना भारी पड़ेगा आज का दिन?       कितना ताकतवर है HAMMER मिसाइल, जो राफेल की बनेगी नई ताकत? Modi-Macron मुलाकात में डिफेंस डील का धमाका       India AI Summit 2026: क्या यही है भारत की टेक सुपरपावर बनने की शुरुआत? ग्लोबल रेस में बढ़त बनाने की तैयारी | 10 POINTS       AI के डर से डगमगाया भारतीय IT सेक्टर, एक हफ्ते में ₹4 लाख करोड़ से ज्यादा की संपत्ति साफ       IND vs PAK मैच के दौरान रैपर 'हनुमानकाइंड' ने नहीं गाया धुरंधर का टाइटल ट्रैक, छिड़ी बहस के बीच सिंगर हो रहे ट्रोल       Weekly Horoscope, 16-February to 22-February-2026: ग्रहों का बड़ा संकेत, जानिए आपका साप्ताहिक भविष्यफल       Aaj Ka Rashifal 11 February 2026: करियर और रिश्तों में संतुलन बनाएंगे तो चमकेगी किस्मत, पढ़े आज का राशिफल       Aaj Ka Rashifal 10 February 2026: चंद्रमा की कृपा से कई राशियों के लिए तरक्की के संकेत, कुछ को रहना होगा सतर्क       पाकिस्तान से कनेक्शन के आरोप लेकिन गिरफ्तारी नहीं! CM हिमंत ने बताया गौरव गोगोई को क्यों नहीं किया जा रहा अरेस्ट?       मलेशिया में चलेगा भारत का UPI! OCI से लेकर कांसुलेट तक... भारत–मलेशिया के बीच कई MoU साइन      

PM Kisan Yojana की 20वीं किस्त कब आएगी? ₹2000 की अगली किस्त पाने के लिए e-KYC जरूरी, जानिए पूरी प्रक्रिया

PM Kisan 20th Instalment Date: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Yojana) के तहत जून 2025 के अंत तक 20वीं किस्त जारी होने की संभावना है. हर लाभार्थी के लिए e-KYC कराना अनिवार्य कर दिया गया है, बिना इसके ₹2000 की अगली किस्त नहीं मिलेगी.

PM Kisan Yojana 20th Installment 2025: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) योजना के लाभार्थी बेसब्री से 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं. केंद्र सरकार ने सभी किसानों के लिए e-KYC अनिवार्य कर दिया है. अगर आपने यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है तो अगली किस्त यानी ₹2000 की राशि आपके खाते में नहीं पहुंचेगी.

क्या है पीएम किसान योजना?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की वह स्कीम है जिसके तहत छोटे और सीमांत किसानों को हर साल ₹6,000 की सहायता मिलती है. यह रकम 3 किस्तों में (हर 4 महीने में ₹2000) सीधे आधार लिंक बैंक अकाउंट में भेजी जाती है.

कब आएगी पीएम किसान की 20वीं किस्त?

पिछली किस्त फरवरी में भेजी गई थी. उसी हिसाब से 20वीं किस्त जून 2025 के आखिर तक किसानों के खातों में ट्रांसफर होने की उम्मीद है.

क्यों जरूरी है e-KYC?

केंद्र सरकार ने e-KYC को जरूरी कर दिया है ताकि सही किसान तक ही स्कीम का लाभ पहुंचे. इसका मकसद बिचौलियों को हटाना और फर्जीवाड़ा रोकना है. बिना e-KYC के आपकी अगली किस्त रोक दी जाएगी.

e-KYC करने के 4 आसान तरीके

1. OTP आधारित e-KYC - PM Kisan पोर्टल या मोबाइल ऐप से

2. बायोमेट्रिक आधारित e-KYC - CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) या राज्य सेवा केंद्र पर जाकर

3. फेस ऑथेंटिकेशन आधारित e-KYC - PM Kisan Mobile App से घर बैठे

4. Aadhaar e-KYC के लिए स्टेप-बाय-स्टेप गाइड - 

  • ऑफिशियल पोर्टल https://pmkisan.gov.in पर जाएं.
  • टॉप राइट में 'e-KYC' पर क्लिक करें'
  • अपना आधार नंबर डालें.
  • आधार लिंक मोबाइल पर OTP भरें.
  • OTP वेरिफाई होते ही e-KYC पूरी.

फेस ऑथेंटिकेशन e-KYC ऐसे करें:

  • PM-Kisan और Aadhaar Face RD App डाउनलोड करें.
  • मोबाइल नंबर से लॉगिन करें.
  • Beneficiary Status चेक करें.
  • e-KYC ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • आधार नंबर डालें और फेस स्कैन की अनुमति दें.
  • सफल स्कैन पर e-KYC पूरी मानी जाएगी.

(ध्यान दें: पोर्टल पर e-KYC स्टेटस 24 घंटे में अपडेट हो जाता है।)

जरूरी सलाह सभी किसानों के लिए:

  • समय रहते e-KYC पूरा कर लें.
  • वेबसाइट पर Beneficiary Status चेक करते रहें.
  • गलती से भी इस प्रक्रिया को नजरअंदाज न करें वरना 20वीं किस्त रुक सकती है.

ये भी देखिए: 'अब पासपोर्ट के लिए पति की इजाजत और सिग्नेचर नहीं चाहिए', महिलाओं के हक में मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला