BREAKING:
अभी खत्म नहीं होगी ईरान जंग, अगले 2-3 हफ्ते करेंगे जोरदार हमले... ट्रंप ने अपने संबोधन में क्या क्या कहा? | 10 POINTS       All is well! भारत में फिर से नहीं लगेगा लॉकडाउन, LPG संकट के बीच मंत्री हरदीप पुरी ने बताया पूरा सच       US-इज़राइल-ईरान तनाव के बीच सरकार ने ₹10 प्रति लीटर घटाई एक्साइज ड्यूटी, जानिए कितना सस्ता होगा ₹10 प्रति लीटर       AI के दम पर आगे बढ़ेगा Microsoft, HR से लेकर वर्क कल्चर तक बदलाव, क्या है कंपनी की मास्टर प्लान?       ईरान की दरियादिली! इन दोस्त देशों के जहाजों को Strait of Hormuz मिली एंट्री, क्या भारत भी है इसमें शामिल?       LPG खत्म, अब 3 महीने में लेना होगा PNG कनेक्शन! भारत में बदल जाएगी रसोई गैस की पूरी व्यवस्था | 5 Points में समझिए पूरी कहानी       ईरान ने अमेरिका को दिया अरबों का 'तोहफा'! क्या ये Strait of Hormuz है? ट्रम्प के दावे से ग्लोबल मार्केट हिला       क्या आप घर किराए पर ले रहे हैं? किराएदार और मकान मालिक दोनों जान लें पहले ये ज़रूरी नियम       सिर्फ 43 किमी फेंसिंग, 1600 किमी बॉर्डर पर खतरा, भारत-म्यांमार बॉर्डर पर घुसपैठ, ड्रोन और उग्रवाद का कनेक्शन!       58 महिलाएं, काला खेल, हिडेन कैमरा और फिर समाधान के बहाने... नासिक का ढोंगी ज्योतिषी और उसका 'डार्क' फार्महाउस      

सोना, चांदी या जमीन नहीं! आने वाले 5-10 सालों में ये होगी सबसे महंगी चीज, इस अरबपति ने रिसर्च के साथ किया खुलासा

Most Valuable Thing: Zerodha के को-फाउंडर निखिल कामत का मानना है कि भविष्य में सोना, चांदी, ज़मीन या कैश से ज्यादा अहमियत बिजली और एनर्जी की होगी. बढ़ते डेटा सेंटर्स और AI टेक्नोलॉजी की वजह से बिजली की डिमांड इतनी बढ़ेगी कि ऊर्जा को भी करेंसी या एसेट की तरह ट्रेड किया जाएगा. भविष्य में 'एनर्जी टोकन' जैसी चीजें आ सकती हैं, जिससे बिजली भी डिजिटल करेंसी की तरह खरीदी-बेची जा सकेगी.

Most Valuable Thing: आज के ज़माने में लोग क्या इकट्ठा करते हैं? सोना, चांदी, ज़मीन-जायदाद, जेवर या डॉलर? Zerodha के को-फाउंडर निखिल कामत कहते हैं – भाई लोग, इस सबको छोड़ो! असली चीज़ तो आने वाले दिनों में 'इलेक्ट्रॉन' और 'ऊर्जा' यानी बिजली होगी. सुनने में अजीब लग रहा है ना? पर उनके पास इसके पीछे तगड़ी रिसर्च है. 

कैसे? चलिए कहानी समझते हैं...

जब भी आप Netflix पर फिल्म देखते हो या Google पर कुछ सर्च करते हो, आपका डाटा एक 'Data Centre' नाम की जगह जाता है. वहीं सारा काम होता है. पर क्या पता है, हर नया Data Centre सालभर में उतनी बिजली खा जाता है जितनी 4 लाख इलेक्ट्रिक गाड़ियां मिलकर भी नहीं पीतीं!

Data Centres के कुल खर्च का 65% हिस्सा सिर्फ बिजली के बिल में उड़ जाता है – कंप्यूटर चलाने और ठंडा रखने में.

पूरी दुनिया में अमेरिका के पास सबसे ज्यादा 3680 Data Centres हैं। जर्मनी (424) और UK (418) दूसरे-तीसरे नंबर पर हैं. भारत भी पीछे नहीं – सातवें नंबर पर है 262 Data Centres के साथ.

और जितने ज्यादा Server, उतनी ज्यादा बिजली की भूख. रिसर्च कहती है कि 2030 तक ये Data Centres पूरी दुनिया की 10% बिजली अकेले खा जाएंगे.

तो जरा सोचिए!

AI भी कोई कम बिजली नहीं उड़ाता...

रिसर्च कहती है – अगर पूरी दुनिया में 5% सर्च भी AI से हो जाएं, तो उतनी बिजली लगेगी जितनी 10 लाख भारतीय घरों को सालभर रोशनी देने में लगती है.

OpenAI के Sam Altman का भी कहना है – यहां तक कि लोग AI से 'Please' या 'Thank You' बोलें तो भी उसका करोड़ों डॉलर का बिजली बिल बन जाता है!

बिजली मतलब नई करेंसी!

निखिल कामत कहते हैं – जब हर डिजिटल काम की जड़ बिजली है तो सोचो, कल को यही करेंसी बन जाए तो?

जैसे आज डॉलर-यूरो के दाम गिरने-चढ़ने से लोग Hedge करते हैं (जोखिम बचाते हैं), वैसे ही कल को कंपनियां बिजली के दाम Hedge करेंगी.

मतलब कल को हो सकता है Supermarket या Data Centre भी 'Kilowatt Hour' खरीदें-बेचें – जैसे आज Bitcoin या डॉलर की ट्रेडिंग होती है.

और शायद... Blockchain पर 'Energy Token' भी आ जाएं! तुम अपने बिजली के सिक्के Digital Wallet में रखोगे, जैसे आज UPI में पैसे रखते हो!

भविष्य की दौलत होगी 'ऊर्जा क्रेडिट'?

अगर ऐसा हुआ तो बैंकिंग सिस्टम, महंगाई का हिसाब, सब बदल जाएगा. कल को तुम्हारी दौलत पैसों से नहीं, बल्कि तुम्हारे Energy Credits से नापी जाएगी.

सोचिए, पड़ोसी बोले – भाई आपके पास कितने Kilowatt Hour जमा हैं? तब असली अमीर वो नहीं होगा जिसके पास सोना या जमीन है... बल्कि जिसके पास ज्यादा बिजली है!

ये भी देखिए: क्या सलीम खान अपनी दोनों पत्नियों के साथ खुश हैं? बेटे सलमान खान का जवाब सुन हंसी से हो जाएंगे लोटपोट