BREAKING:
दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान       सरकार गई, अब TMC पार्टी बचाने में लगी Mamata Banerjee! 'दिल्ली चलो आंदोलन' कितना होगा सफल?       9,49,50,50,00,00,000 रुपये के मालिक हैं Elon Musk, जानिए इतने पैसे में क्या-क्या खरीद सकते हैं       शरीर में आयरन की है कमी? आज से खाएं ये 6 सुपरफूड्स, जो बना देंगे आपको Iron Man       'क्वाइट क्रैकिंग' क्या है, आजकल इतने सारे माता-पिता क्यों परेशान और दबाव में महसूस कर रहे हैं?       'हम सिर्फ पड़ोसी नहीं, एक ही नदियों के बच्चे हैं', भारत दौरे पर नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खानाल ने क्यों कही ये बात?       13 साल की उम्र में भी IPL नीलमी से क्यों खुश नहीं हैं Vaibhav Sooryavanshi? कर दिया बड़ा खुलासा      

क्या आपने तो नहीं खरीद लिया चोरी का सेंकड हैंड मोबाइल? जा सकते हैं जेल! ऐसे करें चेक

सेंकड हैंड मोबाइल खरीदना किसी मुसीबत से कम नहीं है, अगर आप भी पता करना चाहते हैं कि आपको फोन चोरी का है या नहीं तो आइए यहां हम आपकों इससे जुड़ी सारी जानकारी बताते हैं.

स्मार्टफोन आज के समय में काफी जरुरतमंद डिवाइस बन गया है. आज के समय में हर किसी के पास स्मार्टफोन है. इस साल भारत में कई स्मार्टफोन्स लॉन्च हो गए है, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते है जिन्हें सेंकड हैंड स्मार्टफोन लेना पसंद होता है या फिर उनका बजट उतना नहीं होता जितने में एक नया स्मार्टफोन खरीद पाएं.
 
वहीं देश में काफी फ्रॉड भी बढ़ गए हैं, कुछ मोबाइल विक्रेता चोरी का फोन बेचकर लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं. अगर आप भी सेंकड हैंड फोन लेना का सोच रहे हैं या फिर लेने की तैयारी में है तो यह खबर एक बार जरुर पढ़ ले क्योंकि यह जानकारी आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकती है. 

देश में कई केस ऐसे पाएं गए है जिसमें लोगों को चोरी का मोबाइल बेचकर फ्रॉड का शिकार बनाया गया. जिसके चलते लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा. अगर आप सेंकड हैंड फोन खरीद रहे हैं तो नीचे दी गए स्टेप्स को फॉलो करके पता लगा सकते हैं कि फोन चोरी का है या नहीं.

इस तरह पता लगाएं फोन चोरी का है या नहीं

  • सबसे पहले आपको संचार साथी पोर्टल की वेबसाइट में जाना है यह एक सरकारी वेबसाइट है.
  • इसके बाद आपको Citizen Centric Services वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है और Know Your Mobile /IMEI Verification में जाना है.
  • जिसके बाद आपको कैप्च और मोबाइल नंबर डालने को बोलेगा, कैप्च और मोबाइल नंबर डालने के बाद आपको एक ओटीपी प्राप्त होगा. 
  • ओटीपी पुट करने के बाद आपको फोन का IMEI नंबर डालना है जिसके बाद आपको IMEI Verification का स्टेट्स दिखाई देगा. 
  • अगर आपको IMEI is Valid दिखाई देगा तो आपका फोन चोरी का नहीं है. वहीं अगर ऐसा कुछ भी दिखाई नहीं देता है तो समझ जाईए आप एक चोरी का फोन खरीद रहे हैं.

यह भी पढ़ें: डार्क चॉकलेट इन रोगियों के लिए है फायदेमंद, जानिए कैसे?