BREAKING:
'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान      

भारत की पहली CNG बाइक Bajaj Freedom 125 की कीमत घटी, 102 Km/Kg का जबरदस्त माइलेज, अब ₹85,976 से शुरू

Bajaj Freedom 125 CNG: बजाज ऑटो ने अपनी दुनिया की पहली CNG बाइक Bajaj Freedom 125 की कीमतों में कटौती कर दी है. अब इसका बेस वेरिएंट ₹5,000 सस्ता होकर ₹85,976 (एक्स-शोरूम) में मिलेगा.

Bajaj Freedom 125 CNG: बजाज ऑटो ने दुनिया की पहली CNG बाइक Bajaj Freedom 125 की कीमतों में बड़ा बदलाव कर दिया है. बाइक के पहले साल पूरे होने के मौके पर कंपनी ने इसके दाम घटाकर ग्राहकों को तोहफा दिया है.

अब इस किफायती बाइक का बेस वेरिएंट 5,000 रुपये सस्ता हो गया है. नई कीमत के बाद इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹85,976 तय की गई है. इसके दो अन्य वेरिएंट की कीमत क्रमश: ₹95,981 और ₹1.11 लाख है.

शानदार लुक्स और जबरदस्त फीचर्स

बजाज फ्रीडम 125 को कंपनी ने मजबूत ट्रेलिस फ्रेम पर तैयार किया है, जिससे बाइक की राइड क्वालिटी और स्टेबिलिटी जबरदस्त मिलती है. फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में मोनो-शॉक सस्पेंशन दिया गया है. 17 इंच के फ्रंट टायर के साथ 240mm डिस्क ब्रेक मिलता है, जबकि रियर में 16 इंच का टायर है जिसमें वेरिएंट के अनुसार ड्रम या 130mm डिस्क ब्रेक मिलता है.

दमदार इंजन के साथ शानदार माइलेज

इस बाइक में 125cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 9.4 hp की पावर और 9.7 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. 

CNG मोड पर बाइक की 2 किलोग्राम की टंकी एक बार में 200 किमी से ज्यादा का सफर तय कर सकती है, वहीं 2-लीटर पेट्रोल टैंक से 130 किमी तक चल सकती है. दोनों मोड मिलाकर कुल रेंज करीब 330 किमी तक जाती है.

पेट्रोल और CNG दोनों में जबरदस्त माइलेज

कंपनी के मुताबिक Bajaj Freedom 125 CNG मोड में 102 km/kg का माइलेज देती है, जबकि पेट्रोल मोड में यह 65 kmpl की शानदार इकोनॉमी देती है. इससे ये बाइक लो-रनिंग कॉस्ट चाहने वालों के लिए बेस्ट ऑप्शन बन जाती है.

शानदार कलर ऑप्शंस में उपलब्ध

बेस वेरिएंट (Freedom 125 NG04 Drum) दो रंगों Pewter Grey और Ebony Black में आता है. वहीं इसके अन्य दो वेरिएंट NG04 Drum LED और NG04 Disc LED पांच रंगों - Caribbean Bleu, Ebony Black, Racing Red, Cyber White और Pewter Grey में उपलब्ध हैं.

नई कीमतें और वेरिएंट डिटेल

  1. Freedom 125 NG04 Drum - ₹85,976
  2. Freedom 125 NG04 Drum LED - ₹95,981
  3. Freedom 125 NG04 Disc LED - ₹1,11,000

क्यों खरीदें Bajaj Freedom 125 CNG?

  • पेट्रोल और CNG दोनों का फायदा
  • 330 किमी तक की शानदार रेंज
  • 102 km/kg CNG माइलेज
  • स्टाइलिश लुक और मजबूत फ्रेम
  • जेब पर हल्की, पॉकेट-फ्रेंडली बाइक

ये भी देखिए: Bajaj Avenger Street 220 की धांसू वापसी! दमदार इंजन और नए स्टाइल के साथ होगी लॉन्च