Maruti Grand Vitara CNG 2025: ₹15.62 लाख तक की कीमत, 26.6 km/kg की जबरदस्त माइलेज और धांसू फीचर्स
Maruti Suzuki Grand Vitara CNG 2025: मारुति सुज़ुकी ने भारत में अपनी 2025 ग्रैंड विटारा CNG का नया वर्जन लॉन्च कर दिया है. इस बार SUV में कई नए फीचर्स जैसे कि फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस चार्जिंग पैड, PM 2.5 एयर प्यूरीफायर (रियल-टाइम डिस्प्ले के साथ), सनशेड्स, 17-इंच अलॉय व्हील्स और 9-इंच का नया SmartPlay Pro+ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जोड़े गए हैं.
Maruti Suzuki Grand Vitara CNG 2025: अगर आप Maruti Suzuki के कार के दीवाने हैं तो आपके ये खुशखबरी है. Maruti Suzuki ने अपनी पॉपुलर SUV Grand Vitara CNG का 2025 मॉडल जबरदस्त नए फीचर्स और धांसू सेफ्टी पैक के साथ लॉन्च कर दिया है.
खास बात ये है कि इस बार कंपनी ने इस गाड़ी को पहले से ज्यादा प्रीमियम बनाया है ताकि ग्राहकों को मिले जबरदस्त ड्राइविंग एक्सपीरियंस और बेमिसाल सुरक्षा... यानी इस कार को चलाने का एक्सपीरियंस किसी हैवेन से कम नहीं होने वाला है.
सेफ्टी का रखा गया पूरा ख्याल
2025 Grand Vitara CNG में अब 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड कर दिए गए हैं. यानी बेस वेरिएंट से लेकर टॉप वेरिएंट तक हर मॉडल में अब फुल सेफ्टी मिलेगी. इसके साथ मिलेगा Electronic Stability Program (ESP), Hill Hold Assist, ABS with EBD, चारों पहियों में डिस्क ब्रेक्स और बच्चों की सेफ्टी के लिए ISOFIX माउंट.
धमाकेदार फीचर्स के साथ SUV Grand Vitara CNG:
1. Ventilated Front Seats – गर्मी हो या उमस, अब सफर हमेशा कूल रहेगा.
2. Wireless Charging Pad – बिना केबल के फोन चार्जिंग का आराम.
3. PM 2.5 Air Purifier with Real-Time Display – शुद्ध हवा और प्रदूषण से बचाव.
4. Sunshades for Rear Windows – पीछे बैठे लोगों का भी ध्यान.
5. Tyre Pressure Monitoring System (TPMS) – हर सफर में सुरक्षा.
6. Rear Camera – पार्किंग और रिवर्सिंग आसान.
7. 17-Inch Alloy Wheels – स्टाइल और ग्रिप दोनों में नंबर वन।
8. 9-Inch SmartPlay Pro+ Infotainment – Apple CarPlay, Android Auto से लैस.
9. Clarion Speaker System – दमदार म्यूजिक एक्सपीरियंस.
10. Auto-Folding Mirrors, Keyless Entry, Rear AC Vents, Automatic Climate Control, Suzuki Connect – यानी हर सफर बने शानदार.
SUV Grand Vitara CNG की कीमत:
- Delta Trim – ₹13.48 लाख (Ex-showroom)
- Zeta Trim – ₹15.62 लाख (Ex-showroom)
इंजन और माइलेज – फुल पैसा वसूल!
इस SUV में वही भरोसेमंद 1.5-लीटर Dual Jet, Dual VVT K-series पेट्रोल इंजन है. CNG मोड पर यह 87.8 PS पावर और 121.5 Nm टॉर्क देता है. कंपनी का दावा है कि Grand Vitara CNG आपको 26.6 km/kg का शानदार माइलेज देगी.
इसके साथ ही Grand Vitara का Mild Hybrid, Strong Hybrid और All-Wheel Drive ऑप्शन भी पहले से बाजार में मौजूद है.
डायमेंशन्स में कोई बदलाव नहीं:
- लंबाई – 4,345 mm
- चौड़ाई – 1,795 mm
- ऊंचाई – 1,645 mm
कंपनी ने क्या कहा?
Maruti Suzuki के सीनियर ऑफिसर Partho Banerjee के अनुसार – 'नई Grand Vitara S-CNG में जबरदस्त सेफ्टी और कमाल की सुविधा दी गई है. हमारी Next-Gen K-Series इंजन टेक्नोलॉजी शानदार माइलेज देती है और SUV ड्राइव का मज़ा भी बरकरार रखती है. हमें पूरा भरोसा है कि ये गाड़ी ग्राहकों का दिल फिर से जीत लेगी.'
ये भी देखिए: Mahindra XUV700 का नया अवतार Facelift! दिमाग घूमा देने वाले फीचर्स के साथ दे रहा दस्तक










.png)