'मज़दूर बन जाओ वरना भूखे मर जाओगे', AI गॉडफादर हिंटन की चेतावनी, 30 साल की कर दी भविष्यवाणी
AI Job Loss Warning: AI के 'गॉडफादर' ज्योफ्री हिंटन ने चेतावनी दी है कि अगले 30 वर्षों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंसानों से हर मामले में आगे निकल जाएगा. इससे करोड़ों लोगों की नौकरियां खतरे में पड़ सकती हैं, जबकि प्लंबर जैसी शारीरिक मेहनत वाली नौकरियां अभी सुरक्षित मानी जा रही हैं. कंपनियों ने फ्रेशर्स की भर्तियां पहले ही 25% तक घटा दी हैं, जो इस खौफनाक भविष्य की शुरुआत है.
AI Job Loss Warning: दुनिया की सबसे खतरनाक सच्चाई सामने आ चुकी है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जनक माने जाने वाले यानी कि गॉडफादर कहे जाने वाले ब्रिटिश-कनाडाई कंप्यूटर साइंटिस्ट ज्योफ्री हिंटन ने ऐसा डरावना भविष्य बताया है जिसे सुनकर बड़े-बड़े टेक एक्सपर्ट्स के भी होश उड़ गए. इस बार चेतावनी मज़ाक नहीं, बल्कि वो भयानक सपना है जो अगले कुछ सालों में हकीकत बन सकता है.
ज्योफ्री हिंटन ने साफ कहा है कि AI अगले 30 सालों में इंसानों से हर मामले में आगे निकल सकता है. चाहे सोचने की क्षमता हो, प्लानिंग हो या तेज़ी से फैसले लेने की कला—हर जगह मशीनें मानव बुद्धि को मात देंगी. इससे बड़ा खतरा है कि इंसानों के पास कोई काम ही नहीं बचेगा.
सबसे पहले खतरे में हेल्पर की जॉब
उन्होंने कहा—'अगर कोई काम बोरिंग दिमागी मेहनत वाला है, तो AI उसे इंसान से बेहतर करेगा.' मतलब- वकीलों के सहायक, कॉल सेंटर वर्कर्स, डाटा ऑपरेटर—इनकी नौकरी सबसे पहले कटेगी.
'प्लंबर बन जाओ, यही बचेगा'
हिंटन का कहना है कि एक काम अभी भी AI से बचा हुआ है—'प्लंबर का'... यानी हाथ-पैर चलाकर करने वाले काम अभी मशीनें नहीं कर पाएंगी. लेकिन दिमाग से करने वाली नौकरियां? उनका बचना मुश्किल है.
उन्होंने कहा, 'जो काम शारीरिक मेहनत वाले हैं, उनमें AI को आने में अभी बहुत साल लगेंगे. इसलिए मिस्त्री, प्लंबर, कंस्ट्रक्शन वर्कर… फिलहाल सेफ हैं.'
AI के आने से कंपनियों में नौकरियां 10 में से 9 जाएंगी!
हिंटन की चेतावनी को हकीकत का रंग मिला जब एक रिपोर्ट आई. 2025 की रिपोर्ट कहती है कि फेसबुक-मेटा, गूगल जैसी दिग्गज कंपनियों ने नए ग्रेजुएट्स की भर्तियां 25% तक घटा दी हैं. 2024 में सिर्फ 7% नए फ्रेशर्स रखे गए—इससे पहले यह 10% था.
अब सवाल है कि आखिर ऐसा क्यों? तो जवाब बैक्योंकि AI अब वो सब काम कर रहा है जो पहले इंसान करते थे. डेटा भरना, रिसर्च करना, कॉल रिसीव करना—सब मशीनें कर रही हैं. HR मैनेजर से लेकर रिसेप्शनिस्ट तक—किसी भी दफ्तर में कोई भी सुरक्षित नहीं.
एक आदमी = 10 की ताक़त?
हिंटन ने डर जताया कि आने वाले दिनों में एक आदमी, AI की मदद से 10 लोगों का काम अकेले कर लेगा. मतलब—9 लोगों की जरूरत ही नहीं पड़ेगी. इससे क्या होगा?
Mass Layoff— बड़े स्तर पर नौकरियां जाएंगी। करोड़ों लोग बेरोज़गार होंगे.
उन्होंने कहा, 'हो सकता है कुछ लोग AI के साथ काम करें, लेकिन उनमें से भी 90% की जगह कटेगी.'
ब्लू कॉलर यानी मज़दूर अभी सेफ, लेकिन कब तक?
हिंटन ने माना कि प्लंबर, कंस्ट्रक्शन वर्कर, ड्राइवर जैसी नौकरियां अभी बची रहेंगी, क्योंकि इन्हें ऑटोमेट करना आसान नहीं है। लेकिन ये सुरक्षा भी कितनी देर टिकेगी? ऑटोमैटिक रोबोट, ड्राइवरलेस गाड़ियां, 3D प्रिंटेड बिल्डिंग—ये सब भी तो पास ही हैं.
स्वास्थ्य सेवाओं में इंसानी टच—AI नहीं छीन सकेगा?
डॉक्टर, नर्स जैसी नौकरियां शायद सबसे आखिरी बचेंगी. क्योंकि वहां मशीनें इंसानी 'टच' और 'समझ' नहीं दे सकतीं. लेकिन कब तक? ChatGPT जैसे AI टूल्स पहले ही मेडिकल रिसर्च और बीमारी पहचानने में एक्सपर्ट हो रहे हैं.
'AI Monster' से बच पाओगे क्या?
हिंटन की ये बातें सिर्फ चेतावनी नहीं, बल्कि भविष्य का अलार्म हैं. वो भविष्य जब कंपनियां कहेंगी— 'हमें इंसान नहीं चाहिए. हमारे पास AI है.'
क्या इंसान उस दिन के लिए तैयार है जब मशीन उसके दिमाग से भी तेज़ हो जाएगी?
क्या प्लंबर, मिस्त्री और किसान ही बचेंगे?
या इंसानियत पूरी तरह मशीनों की गुलाम बन जाएगी?
ये खबर है सिर्फ शुरुआत की... आने वाले कल की तस्वीर इससे कहीं ज़्यादा डरावनी हो सकती है!
ये भी देखिए: 5 जुलाई को समुद्र की गहराइयों से निकलेगी तबाही! जापानी बाबा वेंगा की खौफनाक कयामत भविष्यवाणी से हड़कंप










.png)