BREAKING:
पश्चिम बंगाल में 252 मदरसों पर ताला, 100 को शो-कॉज नोटिस, सर्वे में आया दिमाग हिलाने वाला खुलासा       दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे से CCTV फुटेज आया सामने, भरभराकर गिरा बहुमंजिला भवन, 6 की मौत       'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE      

I.N.D.I.A. गठबंधन में बड़ी फूट, इस बड़ी पार्टी ने किया किनारा, आगामी विधानसभा चुनाव में अकेले लड़ेगी चुनाव

I.N.D.I.A. गठबंधन में देश की विपक्ष की छोटी और बड़ी पार्टियों ने मिलकर चुनाव लड़ा था. हालांकि, इसके बाद भी बहुमत में नहीं आ सकी. आज नरेंद्र मोदी तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने वाले है. इससे पहले ही I.N.D.I.A. गठबंधन से एक बुरी खबर सामने आ रही है.

I.N.D.I.A. alliance:  अभी तो नरेंद्र मोदी ने पीएम के तौर पर शपथ भी नहीं लिया है और शाम में शपथ लेकर तीसरी बार पीएम को रुप में इतिहास रचेंगे. इससे पहले ही I.N.D.I.A. गठबंधन में फूट पड़नी शुरू हो गई है. सीएम अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने I.N.D.I.A. गठबंधन से किनारा कर लिया है. गठबंधन में पहले बिखराव की खबर सामने आ रही है. आम आदमी पार्टी ने साफ कर दिया है कि हरियाणा में वह कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेगी. 

'हरियाणा में हमारा गठबंधन नहीं' -'आप'

दरअसल, आने वाले विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टियां एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ने को तैयार है. 'आप' हरियाणा के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि, 'कांग्रेस के साथ उनकी पार्टी का गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव के लिए था. विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी अकेले ही चुनाव लड़ेगी.' ऐसे में I.N.D.I.A. गठबंधन को बड़ा झटका लगा है. उनके एक सहयोगी दल किनारा कर चुकी है. हालांकि, दिल्ली में 'आप' और कांग्रेस मिलकर एक सीटें भी नहीं जीत पाई थी. 

'सभी सीटों पर 'आप' अकेले चुनाव लड़ेगी'

अनुराग ढांडा ने कहा, 'हरियाणा में हमारा गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव में था. आम आदमी पार्टी विधान सभा चुनाव में नब्बे की नब्बे सीटों पर अलग चुनाव लड़ेगी. इंडिया गठबंधन में रह कर हरियाणा और पंजाब में बेहतर रिजल्ट आयी. ये जीत 'आप' के बिना यह संभव नहीं था. 'आप' पार्टी हरियाणा में तीसरे विकल्प के रूप में उभरी है. हमे एक सीट पर JJP,INLD,BSP से ज्यादा वोट मिले हैं. हरियाणा के विधान सभा चुनाव स्थानीय मुद्दों पर लड़े जाएंगे और सभी सीटों पर 'आप' अकेले चुनाव लड़ेगी. 

गठबंधन ने चमकाई कांग्रेस की किस्मत

लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस ने हरियाणा में 5 सीटें जीतीं है, लेकिन 2019 में पार्टी का खाता भी नहीं खुला था. पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने हरियाणा की सभी 10 सीटें जीती थीं, लेकिन 2024 में उसे पांच सीटों का नुकसान हुआ. ऐसे में इसी साल अक्टूबर के महीने तक होने वाले विधानसभा चुनाव काफी दिलचस्प होने वाला है.  बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच लड़ाई देखने को मिलेगी. 

ये भी देखिए: Narendra Modi: नरेंद्र मोदी के दस साल रहे सबसे शानदार, जानिए 10 साल की ये बड़ी उपलब्धियां