BREAKING:
Sex Life Problems: अगर पार्टनर लंबे समय से सेक्स नहीं करना चाहता तो क्या करें? दबाव नहीं ये है असली तरीका       पश्चिम बंगाल में 252 मदरसों पर ताला, 100 को शो-कॉज नोटिस, सर्वे में आया दिमाग हिलाने वाला खुलासा       दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे से CCTV फुटेज आया सामने, भरभराकर गिरा बहुमंजिला भवन, 6 की मौत       'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च      

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी के दस साल रहे सबसे शानदार, जानिए 10 साल की ये बड़ी उपलब्धियां

Narendra Modi: पीएम मोदी के तौर देश को एक नए मुकाम तक ले जाने की कोशिश की. उन्होंने अपने पिछले 10 साल के कार्यकाल में ऐसे फैसले लिए हैं, जिन्हें लेना आसान नहीं था.

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी को देश ही नहीं दुनिया भर के लोग भारत के अब तक के सबसे ताकतवर और सफल प्रधानमंत्री मानते हैं. प्रधानमंत्री के तौर पर मोदी ने ऐसे फैसले लिए हैं, जो देश के लिए सम्मान और देश का सुरक्षा को लिए महत्वपूर्ण रहा है. उनके फैसलों ने भारत के लोगों का दिल जीता है. यही कारण है कि भारत की जनता ने उन्हें तीसरी बार पीएम को तौर पर चुना है. उन्होंने अपने पिछले 10 साल के कार्यकाल में ऐसे फैसले लिए हैं, जिन्हें लेना आसान नहीं था. बता दें कि नरेंद्र मोदी सबसे पहले साल 2014 में प्रधानमंत्री बनें थे.

पीएम मोदी के तौर देश को एक नए मुकाम तक ले जाने की कोशिश की. आज हम आपको पीएम मोदी की ऐसी उपलब्धियां बताते हैं, जिसे हासिल करना आसान नहीं था. 

पीएम मोदी की बड़ी उपलब्धियां-

अनुच्छेद 370 को खत्म करना

जिसे पूरा विपक्ष असंभव कहती थी, उसी अनुच्छेद 370 को मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से उखाड़ फेंका. बता दें कि अनुच्छेद 370 से जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा मिला हुआ था. जिसे अब निरस्त कर दिया गया है.

भव्य राम मंदिर का बनना

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मोदी सरकार ने तेजी के साथ अयोध्या में राम मंदिर बनाया और  मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी, 2024 को किया गया. 500 सालों से जनता इस दिन का राह देख रही थी, जिसे पीएम मोदी का सरकार ने साकार कर दिखाया. इसके अलावा काशी विश्वनाथ कॉरिडोर भी मोदी सरकार के दौरान बनाया गया.

तीन तलाक को भारत से खत्म करना

21 जून, 2019 को लोकसभा में उस समय के कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) बिल, 2019 पेश किया था. इस बिल के दोनों सदनों में पास होने के बाद भारत में तीन तलाक की प्रथा खत्म हो गई थी. इसे भारत की संसद ने असंवैधानिक घोषित कर दिया था. अगर कोई ऐसा करता है तो उसे तीन साल तक की सजा हो सकती है. 

यूपीआई डिजिटल क्रांति

मोदी सरकार ने कैशलेस पैमेंट को खत्म करने के लिए यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) लॉन्च किया था. सरकार के इसी फैसले ने ऑनलाइन ट्रांजेक्शन का चलन को बढ़ाया. UPI पर लाइव बैंकों की संख्या 598 पहुंच गई है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) NPCI इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (NIPL) के साथ मिलकर वित्त वर्ष 29 तक UPI को 20 देशों तक ले जाने की दिशा में काम कर रहा है.

महिलाओं आरक्षण बिल

मोदी सरकार ने लोकसभा और सभी राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण का रास्ता खोल दिया. महिला आरक्षण बिल के मुताबिक, लोकसभा और सूबों की विधानसभाओं में एक-तिहाई सीटें महिलाओं के लिए सीधे चुनाव से भरी जाएंगी. इसके अलावा, महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों में से एक-तिहाई सीटें अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित होंगी.


25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से उबारा

पीएम मोदी के नेतृत्व में 25 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला गया है. बीजेपी के नेता  राजनाथ सिंह ने इसे लेकर जानकारी देते हुए कहा था कि मोदी के 9 साल के शासन के दौरान लगभग 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला है. यह BJP का दावा नहीं है, बल्कि नीति आयोग की रिपोर्ट है. 
 
पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की अग्रसर

साल 2004 में जब यूपीए सत्ता में आई, तो भारत की अर्थव्यवस्था 12वें स्थान पर था. साल 2007 में यह 14वें स्थान पर और 2011 में नौवें स्थान पर पहुंच गई. साल 2012 में फिर से भारत की अर्थव्यवस्था 10वें स्थान पर खिसक गई. लेकिन साल 2013 में यह और भी गिरकर 11वें स्थान पर आ गई और 2014 तक यह फिर से 10वें स्थान पर आ गई. आज भारत पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है. वहीं बीजेपी का दावा कर रही है कि मोदी जी के तीसरे टर्म में भारत, दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा.

ये भी देखिए: Narendra Modi Oath Ceremony: आज रचेगा इतिहास, टूट जाएगा नेहरू रिकॉर्ड, पीएम पद की तीसरी बार शपथ लेंगे नरेन्द्र मोदी, जानिए दिल्ली में तैयारियां कैसी?