BREAKING:
'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान      

Salman Khan Firing Case: गिरफ्तार आरोपी ने कस्टडी में लगाई फांसी, अस्पताल में ली आखिरी सांस

सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर हुई फायरिंग का मामले में गिरफ्तार किए गए एक आरोपी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है.

सुपरस्टार सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर हुई फायरिंग का मामले में गिरफ्तार किए गए एक आरोपी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. इस शख्स का नाम अनुज थापन बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार आत्महत्या की कोशिश करने के बाद अब अनुज की हालत गंभीर बताई जा रही है. पिछले काफी दिनों से वह पुलिस कस्टडी में था. क्राइम ब्रांच सूत्रों के मुताबिक अनुज थापन ने क्राइम ब्रांच की कस्टडी में बिछौने जैसी किसी चीज से फांसी लगाने की कोशिश की. सूत्रों के मुताबिक उसे सेंट जॉर्ज अस्पताल में एडमिट किया गया है, जहां उसकी मौत हो गई. 

14 अप्रैल को सलमान खान के घर पर जिन हथियारों से फायरिंग की गई, उन्हें मुहैया कराने का आरोप अनुज पर है. मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अपनी जांच के बाद पंजाब से इस आरोपी को हिरासत में लिया था. इस हादसे के बाद जहां सलमान की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया, वहीं इस मामले में शामिल आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. 14 अप्रैल रविवार को सुबह 5 बजे के करीब गैलेक्सी अपार्टमेंट पर एक के बाद एक 4-5 गोलियां चलाई गईं. 

बता दें, सलमान खान के घर पर जबसे गोलियां चली हैं, उसके बाद इस मामले में कई सारे अपडेट्स सामने आ गए हैं. जब सलमान खान दुबई के लिए रवाना हुए थे, उस दिन सलमान के घर पर लॉरेंस बिसनोई के नाम से एक कैब बुक करके भेजी गई थी. हालांकि इस मामले में शामिल शख्स को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. मामले की लगातार जांच की जा रही है. इसे लेकर क्राइम ब्रांच लगातार पूछताछ भी कर रहा है.