BREAKING:
दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान       सरकार गई, अब TMC पार्टी बचाने में लगी Mamata Banerjee! 'दिल्ली चलो आंदोलन' कितना होगा सफल?       9,49,50,50,00,00,000 रुपये के मालिक हैं Elon Musk, जानिए इतने पैसे में क्या-क्या खरीद सकते हैं       शरीर में आयरन की है कमी? आज से खाएं ये 6 सुपरफूड्स, जो बना देंगे आपको Iron Man       'क्वाइट क्रैकिंग' क्या है, आजकल इतने सारे माता-पिता क्यों परेशान और दबाव में महसूस कर रहे हैं?       'हम सिर्फ पड़ोसी नहीं, एक ही नदियों के बच्चे हैं', भारत दौरे पर नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खानाल ने क्यों कही ये बात?       13 साल की उम्र में भी IPL नीलमी से क्यों खुश नहीं हैं Vaibhav Sooryavanshi? कर दिया बड़ा खुलासा      

अब अच्छा या तब अच्छा, सुख और सुविधाओं से सुकून कितना बेहतर?

जमाना बहुत तेजी से बदल रहा है. हर चीज का तौर तरीका बदल गया. दुनिया मेट्रो की रफ्तार के साथ आगे बढ़ने चाहती है. लेकिन क्या इस जिंदगी में सुकून है या फिर रात को चैन की नींद है. ये सवाल कई दिनों से जेहन में चल रहे थे तो सोचा अपने पाठकों के साथ इस पर विस्तार से चर्चा करूं. 

इंसान का सुकून आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में बहुत हद तक खो गया सा लगता है. इस भागदौड़ भरी ज़िंदगी में लोग ज्यादा समय अपने काम और समस्याओं में उलझे रहते हैं. समाज और टेक्नोलॉजी के विकास के साथ, हम मानसिक शांति और संतुलन को भूल गए हैं.

जबकि, अगर पहले की बात करें सुकून अक्सर छोटे-छोटे पलों में छिपा होता है, जैसे परिवार के साथ समय बिताना, प्रकृति के करीब जाना, या खुद के साथ शांतिपूर्वक वक्त बिताना. शायद हमें उन चीज़ों को फिर से ढूंढने की जरूरत है जो सुकून और मानसिक शांति दे सकती हैं. 

लेकिन अब खुशियों का पैमाना बदलता दिख रहा है. लोग भौतिक वस्तुओं और भोग विलासिता में खुशी ढूंढ रहे हैं. इस चक्कर में छल और प्रपंच ने उनका दिमाग खराब कर दिया है. वो इन सबमें इतने उलझ चुके हैं कि कुछ पाने के लिए वो कुछ भी कर रहे हैं. जिससे उनका मन हमेशा विचलित रहता है. 

सुकून कहीं बाहर नहीं, बल्कि हमारे अंदर ही छिपा होता है. जब हम अपने मन की शांति को प्राथमिकता देते हैं, जब हम अपने रिश्तों को समझते हैं, और जब हम खुद को समय देते हैं. जब इंसान अपनी उम्मीदों और तनावों से थोड़ी दूरी बना लेता है, तब उसे असल सुकून महसूस होता है. 

पहले लोग खुश रहने का कारण शायद लोगों की जीवन का सरल होना और मुश्किलों का कम होना था. तब जिंदगी में इतनी रफ्तार नहीं थी और लोग आमतौर पर छोटे, स्थिर समुदायों में रहते थे, जहां रिश्ते मजबूत और गहरे होते थे. प्रकृति के साथ उनका गहरा संबंध था, और उनकी ज़िंदगी में कम इच्छाएं और अपेक्षाएं थीं.

आज के मुकाबले तकनीकी विकास कम था, जिससे तनाव, चिंता और मानसिक दबाव कम होते थे. लोग एक-दूसरे के साथ समय बिताते थे, अपने काम में संतुष्ट होते थे और जीवन की छोटी खुशियों को महत्व देते थे. अब जबकि हमारी ज़िंदगी और समाज जटिल हो गया है, हमें उसी सरलता और संतुलन को फिर से ढूंढने की जरूरत है जो पहले लोग अनुभव करते थे. 

हालांकि, हम इस भागदौड़ और बढ़ते कंपीटिशन के बीच भी अगर खुद के मन को स्थिर रखें और मैनेज करना सीख जाए तो शायद ये फिर से मुमकिन होगा. इसमें लिए हमे वर्क के साथ साथ माइंड मैनेजमेंट की भी जरूरत है.