Bihar Board 10th Result: इस तारीख को आ रही बिहार बोर्ड की 10वीं की रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक पर जाकर करें चेक
बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 20 मार्च 2026 को जारी किया जाएगा. छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर और रोल कोड से अपना रिजल्ट देख सकेंगे. 33% अंक लाना जरूरी है, असफल छात्रों को कंपार्टमेंट का मौका मिलेगा.
Bihar Board 10th Result: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) 20 मार्च 2026 को कक्षा 10वीं (मैट्रिक) परीक्षा का रिजल्ट जारी करने जा रहा है. फरवरी में राज्यभर में आयोजित हुई इस परीक्षा में लाखों छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे, जो अब अपने नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
कहां देखें रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं:
- biharboardonline.bihar.gov.in
- results.biharboardonline.com
छात्रों को अपना रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर और रोल कोड की जरूरत होगी.
कैसे चेक करें रिजल्ट
छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- 'Bihar Board 10th Result 2026' लिंक पर क्लिक करें
- रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें
- सबमिट बटन दबाएं
- स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा
- भविष्य के लिए मार्कशीट डाउनलोड या प्रिंट कर लें
मार्कशीट में क्या होगा
ऑनलाइन मार्कशीट में छात्र का नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक, कुल अंक और पास/फेल की स्थिति जैसी जरूरी जानकारी दी होगी. हालांकि यह अस्थायी (प्रोविजनल) मार्कशीट होगी। मूल मार्कशीट बाद में स्कूल से प्राप्त करनी होगी.
पास होने के लिए जरूरी अंक
परीक्षा पास करने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है. इससे कम अंक पाने वाले छात्रों को असफल माना जाएगा.
रिजल्ट के बाद क्या करें
जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे, वे स्क्रूटिनी या री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं. वहीं, जो छात्र एक या अधिक विषयों में फेल होंगे, उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा.
बिहार बोर्ड के इस रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए कल का दिन बेहद अहम होने वाला है.
ये भी देखिए: