BREAKING:
Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान       सरकार गई, अब TMC पार्टी बचाने में लगी Mamata Banerjee! 'दिल्ली चलो आंदोलन' कितना होगा सफल?       9,49,50,50,00,00,000 रुपये के मालिक हैं Elon Musk, जानिए इतने पैसे में क्या-क्या खरीद सकते हैं       शरीर में आयरन की है कमी? आज से खाएं ये 6 सुपरफूड्स, जो बना देंगे आपको Iron Man       'क्वाइट क्रैकिंग' क्या है, आजकल इतने सारे माता-पिता क्यों परेशान और दबाव में महसूस कर रहे हैं?       'हम सिर्फ पड़ोसी नहीं, एक ही नदियों के बच्चे हैं', भारत दौरे पर नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खानाल ने क्यों कही ये बात?      

बार-बार पेमेंट का झंझट खत्म! सिर्फ ₹3000 में पूरे साल, FASTag का नया Annual Pass हुआ जारी, जानिए पूरी डिटेल

New FASTag Annual Pass: भारत सरकार ने प्राइवेट गाड़ियों के लिए ₹3000 का FASTag Annual Pass लॉन्च करने का ऐलान किया है, जो 15 अगस्त 2025 से लागू होगा. ये पास एक साल या 200 ट्रिप्स (जो पहले पूरा हो) तक वैध रहेगा.

New FASTag Annual Pass: अगर आप अक्सर अपनी कार, जीप या वैन से नेशनल हाईवे पर सफर करते हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है. 15 अगस्त 2025 से सरकार एक नया FASTag बेस्ड 'Annual Pass' शुरू करने जा रही है, जिसकी कीमत सिर्फ ₹3000 होगी. ये घोषणा सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने X पर एक पोस्ट के जरिए की है. 

यह पास एक साल तक वैध रहेगा या फिर 200 ट्रिप्स तक (जो भी पहले पूरा हो). इस स्कीम का फायदा सिर्फ प्राइवेट (गैर-व्यावसायिक) वाहनों को मिलेगा, जैसे कि कार, जीप और वैन को ही मिलेगा.

क्या होगा इस पास का फायदा?

इस पास की मदद से देशभर के नेशनल हाईवे पर आपका सफर आसान, सस्ता और बिना रुकावट वाला हो जाएगा. टोल प्लाजा पर बार-बार पेमेंट करने की झंझट से छुटकारा मिलेगा.

जल्द ही इस Annual Pass के लिए Activation और Renewal लिंक 'राजमार्ग यात्रा ऐप', NHAI और MoRTH की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा.

टोल प्लाजा विवाद खत्म!

कई लोग शिकायत करते थे कि 60 किलोमीटर के अंदर दो टोल प्लाजा होने पर बार-बार भुगतान करना पड़ता है. यह नई स्कीम इस समस्या का हल है. इससे आपकी जेब पर भी असर नहीं पड़ेगा और सफर भी बिना रुकावट के पूरा होगा.

क्यों है ये स्कीम खास?

  • टोल पर लंबी कतारें नहीं लगेंगी
  • ट्रैफिक जाम और झगड़ों से छुटकारा मिलेगा
  • सफर सुगम और तेज़ बनेगा
  • हर बार पेमेंट करने की झंझट खत्म

यह स्कीम करोड़ों प्राइवेट वाहन चालकों के लिए वरदान साबित हो सकती है.

सूत्रों के अनुसार, जो लोग वार्षिक मॉडल नहीं अपनाना चाहते, उनके लिए प्रति 100 किमी पर 50 रुपये का फ्लैट टोल वर्तमान टोल प्लाजा शुल्क संरचना के स्थान पर लिया जा सकता है.

टोल बूथ्स का टेंशन होगा खत्म

नई प्रणाली मौजूदा FASTag सिस्टम का उपयोग तो करेगी, लेकिन आने वाले समय में टोल बूथ्स को पूरी तरह खत्म कर देगी. इसकी जगह सेंसर-आधारित कलेक्शन सिस्टम लगाए जाएंगे, जो GPS और ऑटोमेटेड व्हीकल ट्रैकिंग तकनीक के जरिए बिना किसी रुकावट के टोल वसूल करेंगे. इससे हाईवे पर सफर बिल्कुल बाधारहित और आसान हो जाएगा.

ये भी देखिए: 'मज़दूर बन जाओ वरना भूखे मर जाओगे', AI गॉडफादर हिंटन की चेतावनी, 30 साल की कर दी भविष्यवाणी